स्पोर्ट्स कैलेंडर : 2022 के प्रमुख खेल टूर्नामैंट जिसमें चमकेंगे भारतीय सितारे

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 04:08 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय एथलीट और खेल प्रशंसकों के लिए 2022 उत्साह लेकर आ रहा है। इस साल विश्व चैम्पियनशिप, ग्रैंड स्लैम टेनिस आदि जैसे महत्वपूर्ण आयोजन तो होंगे ही साथ ही साथ बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक और पैरालिम्पिक्स, हांग्जो में एशियाई खेल, बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल और स्पेन और नीदरलैंड में महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप जैसे इवेंट्स भी होंगे।

Sports Calendar, Major sports tournaments of 2022, PV Sindhu, FIFA, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप, Asian Games, Commonwealth Games, Women FIH Hockey World Cup

टोक्यो 2020 के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा जहां एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में अपने भाला फेंक खिताब का बचाव करते नजर आएंगे। फीफा विश्व कप 2022 में भले ही भारत हिस्सा नहीं लेगा लेकिन इस बार भारतीय फुटबॉल प्रेमियों की नजरें रहेंगी। इसी साल भारत में एएफसी महिला एशियाई कप और अक्टूबर में फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भी होगा।

Sports Calendar, Major sports tournaments of 2022, PV Sindhu, FIFA, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप, Asian Games, Commonwealth Games, Women FIH Hockey World Cup

बैडमिंटन के लिए यह साल खास होगा। ऑल इंग्लैंड ओपन, वल्र्ड टूर फाइनल और वल्र्ड चैम्पियनशिप जैसे महत्वपूर्ण इवेंट्स में पीवी सिंधु, श्रीकांत किदांबी पर नजरें रहेंगी।

भारत के लिए 2022 में प्रमुख खेल आयोजन - कैलेंडर

17-30 जनवरी : ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
20 जनवरी -6 फरवरी : एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल भारत
21-28 जनवरी : महिला हॉकी एशिया कप हॉकी मस्कट, ओमान
5-14 फरवरी : खेलो इंडिया यूथ गेम्स मल्टी इंडिया
4-20 फरवरी : बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक मल्टी बीजिंग, चीन
मार्च : महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप मुक्केबाजी इस्तांबुल, तुर्की
-----------------

16-20 मार्च : ऑल इंगलैंड ओपन बैडमिंटन बर्मिंघम, यूके
19-24 अप्रैल : एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप कुश्ती उलानबटार, मंगोलिया
13 मई : दोहा डायमंड लीग एथलेटिक्स दोहा, कतर
22 मई -5 जून : फ्रेंच ओपन (रोलैंड गैरोस) टेनिस पेरिस, फ्रांस
27 जून -10 जुलाई : विंबलडन टेनिस लंदन, यूके
-----------------

1-17 जुलाई : महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप हॉकी टेरासा, स्पेन 7 एम्स्टलवीन, नीदरलैंड्स
7-17 जुलाई : तीरंदाजी विश्व खेल तीरंदाजी बर्मिंघम, अलबामा, यूएसए
15-24 जुलाई : विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप एथलेटिक्स यूजीन, ओरेगन, यूएसए
28 जुलाई -8 अगस्त : राष्ट्रमंडल खेल मल्टी बर्मिंघम, यूके
2-7  अगस्त : विश्व एथलैटिक्स -20 चैम्पियनशिप एथलेटिक्स कैली, कोलंबिया
21-28 अगस्त : बी.डब्ल्यू.एफ. विश्व चैम्पियनशिप बैडमिंटन जापान
-----------------

10-25 सितंबर : एशियाई खेल मल्टी हांग्जो, चीन
11-30 अक्टूबर : फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल भारत
21 नवंबर-18 दिसंबर : फीफा पुरुष विश्व कप फुटबॉल कतर
14-18 दिसंबर : बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल बैडमिंटन ग्वांगझू, चीन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News