खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 07:39 PM (IST)

नई दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो में पैरालंपिक खेलों के शुभारंभ पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। ठाकुर ने मंगलवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि टीम इंडिया को शुभकामनाएं। अब से कुछ ही मिनटों में पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू हो जाएगा! हम आपको देख रहे होंगे। आपके लिए जयकार और आपको सफलता की कामना।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो में 24 अगस्त से पैरा ओलंपिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है। पांच सितंबर तक चलने वाले इन खेलों में भारत की ओर से नौ अलग-अलग खेल स्पर्द्धाओं में 54 पैरा-एथलीट हिस्सा लेंगे। पैरालंपिक खेलों के इतिहास में अब तक का भारत का सबसे बड़ा दल हिस्सा लेने जा रहा है। भारत 27 अगस्त को तीरंदाजी स्पर्धा से पैरालंपिक में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News