Sports year ender 2021 : फुटबॉल, एफ-1, क्रिकेट, टेनिस जगत में क्या हुआ जानें-

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 07:30 PM (IST)

खेल डैस्क : 2021 खेलों के लिहाज से नपातुला साल रहा। कोरोना में नरमी आने के बाद हालांकि कुछेज बड़े टूर्नामेंट करवाए गए लेकिन उनपर भी कोरोना का साया मंडराता रहा। फार्मूला -1 में नया विश्व चैम्पियन सामने आया। फुटबॉल जगत में रोनाल्डो और मैसी ने अपने क्लब बदल लिए। भारतीय क्रिकेट के लिए भी यह साल काफी अच्छा गया।

एफ-1 मैक्स वेस्र्टापन बने विश्व चैम्पियन, लुईस हैमिल्टन को पछाड़ा

Sports year ender 2021, football, F 1, cricket, tennis world, Sports news, year ender 2021
2021 ब्रिटिश एफ-1 प्लेयर लुईस हैमिल्टन के लिए खास हो सकता था क्योंकि वह आठवां विश्व खिताब जीतकर शूमाकर के 7 खिताब का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। लेकिन उनका सपना मैक्स वेस्र्टापन ने तोड़ दिया। रैड बुल के ड्राइवर पूरे सीजन में छाए रहे। करीब तीन बार उनकी हैमिल्टन के साथ रेस कोर्स में भिड़ंत हुई लेकिन आखिरकार साल की आखिरी रेस जीतकर वह विश्व चैम्पियन बनने में सफल रहे। मैक्स ने आखिरी लैप में हैमिल्टन को ओवरटेक कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।

वेस्र्टापन की जीत इसलिए अहम
10 जीत 2021 में हासिल कीं, (2015 से 2020 तक 10 ही टाइटल जीते थे)
18 पोल पोजीशन सीजन में मैक्स के नाम रहीं, हैमिल्टन (17) दूसरे स्थान पर
652 लैप में मैक्स ने रेस को लीड किया, हैमिल्टन (297) कहीं पीछे
25 साल की उम्र तक विश्व चैम्पियन बनने वाले महज चौथे ड्राइवर, इससे पहले ओलांसो, हैमिल्टन और वेट्टल ऐसा कर चुके।
395.5 प्वाइंट बनाए मैक्स ने, चौथा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा, ओवरऑल हैमिल्टन (413 अंक 2019 में) ही आगे।

फुटबॉल : रोनाल्डो-मैसी ने क्लब बदले, कमाई के रिकॉर्ड बनाए

Sports year ender 2021, football, F 1, cricket, tennis world, Sports news, year ender 2021
दोनों दिग्गज नए क्लब में गए। मैसी जहां पी.एस.जी. पहुंच गए तो वहीं, रोनाल्डो अपने पुराने क्लब मैनचैस्टर युनाइटेड में। मैसी फिर से रोनाल्डो पर भारी पड़े। उन्होंने साल के अंत में अपना 7वां बैलन डि ओर खिताब जीता। रोनाल्डो के नाम 5 अवॉर्ड थे लेकिन मैसी इसे जीतकर और आगे बढ़ गए।
41 मिलियन डॉलर मिलेंगे मैसी को 2 साल के लिए
15 मिलियन यूरो 2 साल में मैनचैस्टर से लेंगे रोनाल्डो

2021 में बने यह बड़े रिकॉर्ड
इटली : नैशनल टीम 2018 के बाद से 37 मैच लगातार जीती है। ब्राजील (36) का रिकॉर्ड तोड़ा
एमबापे : पी.एस.जी. की ओर से एमबापे ने महज 22 साल की उम्र में 25 गोल कर मैसी का रिकॉर्ड तोड़ा।
रोनाल्डो : यूरोपीयन चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 14 गोल किए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने, बनाया विश्व रिकॉर्ड
इल्डेफोन्स लीमा : 42 साल की उम्र में भी सक्रिय। सबसे लंबा फुटबॉल करियर का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
ल्यूक शॉ : यूरो 2020 के फाइनल मुकाबले में ल्यूक ने 56वें मिनट में गोल दागकर यूरो रिकॉर्ड बनाया।

भारतीय फुटबॉल : हमारे छेत्री भी टॉप पर

Sports year ender 2021, football, F 1, cricket, tennis world, Sports news, year ender 2021

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के नाम 80 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हुए। उन्होंने ब्राजील के दिग्गज पेले (77) को पीछे छोड़ा। अब उनकी नजर मैसी और रोनाल्डो के रिकॉर्ड पर

क्रिकेट

Sports year ender 2021, football, F 1, cricket, tennis world, Sports news, year ender 2021
- मिताली राज ने वुमन क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 10,454 बनाए। यह रिकॉर्ड है। उन्होंने इंगलैंड की कप्तान चार्लोट एडवर्ड (10,273) को पीछे छोड़ दिया।

- चेन्नई सुपर किंग्स ने आई.पी.एल. 2021 का खिताब जीता। फाइनल मुकाबला के.के.आर. के साथ था जिसे धोनी की सेना ने जीत लिया।

- टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतकर परचम लहराया।

पैरालिम्पिक में ऐतिहासिक छलांग
19 पदक जीते भारत के पैरालिम्पियंस ने टोक्यो पैरालिम्पिक में। यह भारत के इतिहास का सबसे सफल टूर्नामैंट रहा। भारत को 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक हासिल हुए। 20 साल की अवनि लेखारा ने निशानेबाजी में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता।

टैनिस का नया सितारा

Sports year ender 2021, football, F 1, cricket, tennis world, Sports news, year ender 2021
एम्मा राडुकानू यू.एस. ओपन जीतने वाली सबसे युवा ब्रिटिश प्लेयर बनीं। 1977 में वर्जीनिया वेड ने आखिरी बार यह खिताब जीता था। एम्मा की जीत से विलियमस सिस्टर्स का ग्रैंड स्लैम में दबदबा लगभग खत्म हो गया।

चर्चित बयान

Sports year ender 2021, football, F 1, cricket, tennis world, Sports news, year ender 2021
मेरी लाइफ में कोई स्ट्रैस नहीं है। पर हां, पत्नी और गर्लफ्रैंड जरूर स्ट्रैस देती है।
-सौरव गांगुली, (स्ट्रैस को कैसे हैंडल करते हैं, सवाल पर)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News