IPL 2026: गुजरात के खिलाफ 86 रन पर सिमटी SRH, टीम के नाम दर्ज हुए दो बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 10:00 AM (IST)

अहमदाबाद: Sunrisers Hyderabad के लिए IPL 2026 का मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। Gujarat Titans के खिलाफ 169 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई। इस शर्मनाक हार के साथ हैदराबाद के नाम IPL इतिहास के कई अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए। गुजरात ने 82 रन की बड़ी जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

पैट कमिंस ने दिखाई अकेली लड़ाई

SRH के विकेट लगातार गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। कप्तान Pat Cummins ने अंत में थोड़ी लड़ाई जरूर दिखाई, लेकिन वह टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके। गुजरात ने यह मुकाबला 82 रन से जीत लिया।

SRH के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL इतिहास में SRH के सबसे कम ऑलआउट स्कोर

86 vs GT, अहमदाबाद, 2026 (दूसरी पारी)*
96 vs MI, हैदराबाद, 2019 (दूसरी पारी)
113 vs MI, हैदराबाद, 2015 (पहली पारी)
113 vs KKR, चेन्नई, 2024 फाइनल (पहली पारी)
114 vs PBKS, दुबई, 2022 (दूसरी पारी)

IPL इतिहास में SRH की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)

82 रन vs GT, अहमदाबाद, 2026*
80 रन vs KKR, कोलकाता, 2025
78 रन vs CSK, चेन्नई, 2024
77 रन vs CSK, हैदराबाद, 2013
गुजरात के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर

SRH का 86 रन का स्कोर IPL इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरा सबसे कम ऑलआउट स्कोर भी बन गया। इससे पहले 2022 में Lucknow Super Giants की टीम पुणे में 82 रन पर ऑलआउट हुई थी।

200 से कम लक्ष्य का पीछा करने में पहली बड़ी नाकामी

यह IPL 2024 के बाद पहला मौका रहा जब SRH 200 से कम का लक्ष्य हासिल करने में विफल रही। पूरी सीजन आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रही हैदराबाद की टीम इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप नजर आई।

हार के बाद भी टीम के साथ खड़े रहे कमिंस

मैच के बाद कप्तान Pat Cummins ने टीम का बचाव करते हुए कहा, 'ऐसा टी20 क्रिकेट में होता है। जब गेंदबाज लगातार हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाजी आसान नहीं रहती। हमारे टॉप ऑर्डर ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए एक खराब मैच से हम घबराने वाले नहीं हैं। हमें इस हार को जल्दी भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि प्लेऑफ की रेस अभी भी खुली हुई है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News