हेड, क्लासेन और किशन पर भारी पड़े हैं अर्शदीप, SRH vs PBKS के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 09:04 PM (IST)

हैदराबाद : IPL 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन का 49वां मुकाबला खेला जाएगा। SRH ने अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें छह मैचों में जीत मिली है और चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। वहीं पंजाब ने अभी तक 9 में से छह मैच जीते हैं और 13 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं। हालांकि वह दो लगातार मैच हारकर आ रहे हैं। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 25 मैच हुए हैं जिसमें से SRH ने 17 और पंजाब ने केवल 8 ही मैच जीते हैं। 

सिक्स हिटर्स की होगी जंग 

इस मैच में छक्कों की बरसात हो सकती है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही टीमों में लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज मौजूद हैं। अगर SRH की बात करें तो उनके पास अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने इस सीजन अभी तक दूसरे सबसे ज्यादा (32) छक्के लगाए हैं। इशान किशन 18 और हेनरिक क्लासेन 19 छक्के अभी तक लगा चुके हैं। ट्रेविस हेड भी फॉर्म में आ चुके हैं। दूसरी तरफ अगर पंजाब की बात करें तो उनके पास भी सिक्स हिटर्स की फौज है। प्रियांश आर्य अभी तक इस सीजन 26 छक्के लगा चुके हैं और कुल 51 छक्के IPL में लगाए हैं। 

प्रभसिमरन सिंह भी IPL 2025 से लेकर अभी तक 47 छक्के लगा चुके हैं। श्रेयस अय्यर भी 22 छक्के इस सीजन जड़ चुके हैं। कूपर कॉनली भी पीछे नहीं रहे हैं और 18 छक्के अभी तक लगा चुके हैं। अर्शदीप के पास हेड, क्लासेन और किशन का तोड़ SRH के लिए टॉप ऑडर्र में हेड और किशन ने धुआंधार बल्लेबाजी की है। वहीं मिडिल ऑडर्र में क्लासेन का बल्ला जमकर बोला है। क्लासेन अगर चलते हैं तो फिर मैच जिताकर ही लौटते हैं। हालांकि पंजाब के पास अर्शदीप सिंह के रूप में इन सबका तोड़ है। 

अर्शदीप ने हेड को तीन बार और किशन को चार बार आउट किया है। वहीं क्लासेन के खिलाफ जहां तक रिकॉर्ड का सवाल है तो उनको टी20 की 7 पारियों में तीन बार पवेलियन भेजा है। वहीं क्लासेन अर्शदीप के खिलाफ 104 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 24 रन ही बना पाए हैं। इससे पता चलता है कि क्लासेन के ऊपर अर्शदीप पूरी तरह से हावी रहे हैं। हेड आठ पारियों में 59 और किशन सात पारियों में सिर्फ 39 रन ही अर्शदीप के खिलाफ बना पाए हैं। 

पावरप्ले में कौन मारेगा बाजी? 

इस मैच का फैसला पावरप्ले में ही हो जाएगा। इसकी वजह यह है कि एक तरफ अभिषेक, हेड और किशन जैसे बल्लेबाज हैं। तो वहीं दूसरी तरफ प्रियांश, प्रभसिमरन और कॉनली जैसे खिलाड़ी हैं। प्रियांश ने पावरप्ले में 257 और प्रभसिमरन सिंह ने 179 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं हेड और अभिषेक की बात करें तो इन्होंने छह बार पावरप्ले में 70 प्लस से ज्यादा रनों की साझेदारी कर दी है। 

अभी तक 10 पारियों में 573 रन यह जोड़ी बना चुकी है। इन दोनों ने जिन मैचों में 50 प्लस से ज्यादा की साझेदारी की है, उनमें पांच में से चार मैच टीम ने जीते हैं। इसका मतलब यही है कि इस मैच को वही टीम जीतेगी जिनका पावरप्ले अच्छा जाएगा। क्लासेन और अय्यर की निगाहें खास कीर्तिमान पर क्लासेन और अय्यर इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं। 

क्लासेन को IPL में 2000 रन पूरे करने के लिए 95 रनों की और जरूरत है। हालांकि इस मैच में उनका यह रिकॉर्ड शायद ही बन पाए, क्योंकि वह मिडिल ऑडर्र में बैटिंग करने के लिए आते हैं। वहीं अय्यर की अगर बात करें तो टी20 में उनका यह 250वां मैच होगा। जबकि 68 रन अगर वह इस मैच में बना देते हैं तो फिर IPL में पंजाब के लिए उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में वह चाहेंगे कि इस मैच में अपना यह कीर्तिमान पूरा करें।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News