SRH vs KKR, IPL 2026: 105/1 से 165 पर ढही SRH, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 05:32 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: Sunrisers Hyderabad ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की और 9वें ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। ट्रेविस हेड (61) और ईशान किशन (42) की पारियों से टीम 105/1 के मजबूत स्कोर पर थी, लेकिन इसके बाद पूरी पारी बिखर गई और टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई।
वरुण चक्रवर्ती ने पलटा मैच
Kolkata Knight Riders के स्टार स्पिनर Varun Chakravarthy ने शानदार गेंदबाजी करते हुए SRH की कमर तोड़ दी। उनके 3 विकेटों के साथ KKR के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाया और SRH को संभलने का मौका नहीं दिया।
मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल
हेड और किशन के आउट होने के बाद SRH का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन और अन्य बल्लेबाज तेजी से पवेलियन लौटे, जिससे टीम 105/1 से 156/9 तक फिसल गई।
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
SRH का यह पतन IPL इतिहास के सबसे खराब बैटिंग कोलैप्स में शामिल हो गया।
100+ स्कोर के बाद सबसे खराब गिरावट (1 विकेट पर 100+ के बाद):
34/9 – GL vs SRH, कानपुर 2017 (120/1 से 154)
53/9 – MI vs DC, वानखेड़े 2014 (120/1 से 173)
56/9 – डेक्कन vs RCB, हैदराबाद 2008 (109/1 से 165)
60/9 – SRH vs KKR, हैदराबाद 2026 (105/1 से 165)*
यह SRH के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि शानदार शुरुआत के बावजूद टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।
KKR को मिला 166 रन का लक्ष्य
Kolkata Knight Riders को जीत के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं। मुकाबला अब पूरी तरह खुला हुआ है और KKR के बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

