IPL 2026 : ये टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नहीं: पूर्व भारतीय क्रिकेटर
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 10:33 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी Robin Uthappa ने Sunrisers Hyderabad को लेकर बड़ा बयान दिया है। उथप्पा का मानना है कि IPL 2026 में SRH खिताब की गंभीर दावेदार टीम नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम की बल्लेबाजी भले ही बहुत आक्रामक और विस्फोटक है, लेकिन सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी से IPL ट्रॉफी नहीं जीती जा सकती।
सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी से नहीं जीती जाती ट्रॉफी
रॉबिन उथप्पा ने कहा कि SRH की आक्रामक बल्लेबाजी देखने में काफी शानदार लगती है और टीम मैच भी जिता सकती है, लेकिन पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीम में संतुलन जरूरी होता है। खासकर प्लेऑफ जैसे दबाव वाले मैचों में सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी से काम नहीं चलता, वहां मजबूत गेंदबाजी की जरूरत होती है।
SRH की गेंदबाजी पर उठाए सवाल
उथप्पा ने SRH की गेंदबाजी को टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बताया। टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में Harshal Patel, Jaydev Unadkat, Shivam Mavi, Eshan Malinga और ऑलराउंडर Nitish Kumar Reddy शामिल हैं।
स्पिन विभाग में Harsh Dubey और Zeeshan Ansari पर जिम्मेदारी होगी। लेकिन उथप्पा का मानना है कि यह गेंदबाजी आक्रमण उतना मजबूत नहीं है जो टीम को खिताब जिता सके।
हैदराबाद की पिच भी गेंदबाजों के लिए मुश्किल
उथप्पा ने कहा कि हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Cricket Stadium की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत आसान मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि ऐसी पिच पर टीम को Bhuvneshwar Kumar जैसे समझदार गेंदबाज की जरूरत होती है, जो स्विंग करा सके, गति बदल सके और यॉर्कर डाल सके।
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन संभालेंगे कप्तानी
SRH को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के कप्तान Pat Cummins चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह Ishan Kishan टीम की कप्तानी करेंगे।
टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भर है टीम
उथप्पा ने कहा कि पिछले सीजन में टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक Abhishek Sharma, Travis Head और Heinrich Klaasen पर निर्भर रही। जब ये बल्लेबाज रन नहीं बनाते, तब टीम का स्कोर बड़ा नहीं बन पाता और गेंदबाज भी लक्ष्य बचाने में सफल नहीं हो पाते। इसी वजह से उथप्पा का मानना है कि IPL 2026 में SRH खिताब की मजबूत दावेदार टीम नहीं है।

