SRH vs DC, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 10:32 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में मंगलवार 21 अप्रैल Sunrisers Hyderabad और Delhi Capitals के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। SRH लगातार दो जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है, जबकि DC ने पिछले मैच में दमदार वापसी की थी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं:
SRH जीता: 13
DC जीता: 12
बेनतीजा: 1
आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला काफी कांटे का रहा है, हालांकि हैदराबाद में DC का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सतह फ्लैट और हार्ड होती है, जिससे गेंद अच्छी तरह बैट पर आती है।
हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
दूसरी पारी में ओस का असर
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद
मौसम अपडेट
मौसम की बात करें तो दिन में तापमान 37-40°C तक जा सकता है।
शाम के समय हल्की उमस बढ़ेगी
दोपहर में बारिश/आंधी की संभावना, लेकिन मैच के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद
फॉर्म और टीम अपडेट
SRH इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और टीम ने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज की थी। हालांकि बल्लेबाजी अभी भी थोड़ी अस्थिर नजर आई है। ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड तेजी से रन बनाते हैं, लेकिन निरंतरता की कमी रही है। ऐसे में हेनरिक क्लासेन पर काफी जिम्मेदारी होगी।
वहीं DC पांचवें स्थान पर है और टीम ने पिछले मैच में मजबूत वापसी करते हुए जीत हासिल की। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को संभाला, जबकि डेविड मिलर ने मैच फिनिश किया। इस मुकाबले में भी DC की बल्लेबाजी अहम भूमिका निभाएगी।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar
संभावित प्लेइंग 11
Sunrisers Hyderabad: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन; इम्पैक्ट प्लेयर: एहसान मलिंगा
Delhi Capitals: केएल राहुल, पाथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार; इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

