श्रीलंका ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम घोषित की, डब्ल्यूटीसी फाइनल पर हैं नजरें

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 11:33 PM (IST)

खेल डैस्क : दिमुथ करुणारत्ने 9 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका का नेतृत्व करेंगे। यह सीरीज डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर ऑस्ट्रेलिया भारत से चारों टेस्ट गंवाता है और श्रीलंका न्यूजीलैंड से दोनों टेस्ट जीत लेता है तो श्रीलंका डब्लयूटीसी फाइनल में आ सकता है। 

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने आगामी श्रीलंका दौरे 2023 की दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग लेने के लिए निम्नलिखित 17 सदस्यीय टेस्ट टीम का चयन किया है। श्रीलंका का न्यूजीलैंड में खराब रिकॉर्ड रहा है। वह 19 में से केवल दो बार ही यहां जीता है। कोच क्रिस सिल्वरवुड के नेतृत्व में टीम का टेस्ट फॉर्म मजबूत रहा है।

श्रीलंका इस दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। पहला टेस्ट नौ से 13 मार्च के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में 17 से 21 मार्च तक खेला जाएगा।

श्रीलंकाई टेस्ट टीम
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, विश्व फर्नांडो और मिलन रत्नायके।

Content Writer

Jasmeet