आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका कर सकता है एशिया कप की मेजबानी

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 05:35 PM (IST)

नई दिल्ली : श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है और देश में राजीतिक स्थितियां भी ठीक नहीं चल रही हैं। बावजूद इन हालातों में श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबाना करना चाहता है और उसने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। एशिया कप अगस्त के महीने में 27 तारीख से शुरू हो सकता है।

श्रीलंका क्रिकेट अधिकारियों और एसीसी अध्यक्ष ने हैदराबाद में आईपीएल फाइनल के मौके पर मुलाकात की और इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वे एशिया कप की मेजबानी करना चाहते हैं और इसके लिए व्यवस्था कर रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है और वे बैठक के दौरान अपना रुख स्पष्ट किया।

सूत्र ने हालांकि कहा कि मेजबानी के अधिकारों के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है और कुछ अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है जैसे कि संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश पर भी विचार किया जा रहा है यदि श्रीलंका इस आयोजन की मेजबानी नहीं कर सकता है। यह अपनी तय तारीख से पहले भी शुरू हो सकता है, उम्मीद है कि एक या दो दिन में फैसला किया जाएगा और एसीसी आधिकारिक घोषणा करेगा।

श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। जो महामारी की शुरुआत के बाद से श्रीलंका में बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रहा है। कोविड 19 महामारी की शुरुआत के बाद से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है जिससे पर्यटन प्रभावित हुआ है। जो श्रीलंका के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News