IPL 2026: श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को मिली IPL खेलने की मंजूरी, 3 स्टार खिलाड़ियों पर अब भी सस्पेंस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2026 से पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज Eshan Malinga को बड़ी राहत मिली है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने के लिए फिटनेस क्लियरेंस दे दिया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ने के लिए 24 मार्च को भारत पहुंचेंगे। उनके साथ ऑलराउंडर Kamindu Mendis भी टीम से जुड़ेंगे। दोनों खिलाड़ियों को लीग में खेलने के लिए एनओसी मिल चुका है।

3 स्टार खिलाड़ियों पर अब भी सस्पेंस

जहां ईशान मलिंगा को क्लियरेंस मिल गया है, वहीं श्रीलंका के तीन बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज Matheesha Pathirana और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर Wanindu Hasaranga अभी तक फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए हैं। दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

RCB के नुवान तुषारा पर भी फैसला बाकी

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज Nuwan Thushara को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उन्हें आईपीएल खेलने के लिए एनओसी तभी मिलेगा जब वह फिटनेस टेस्ट पास करेंगे। RCB के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि टीम पहले से ही अपने स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की सेवाएं मिस कर रही है।

इन श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मिल चुकी है मंजूरी

आईपीएल 2026 में खेलने के लिए श्रीलंका के कई खिलाड़ियों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इनमें Dushmantha Chameera, Pathum Nissanka और Dasun Shanaka शामिल हैं। चमेरा और निसांका दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे; दासुन शनाका राजस्थान रॉयल्स की टीम में सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News