श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का शतक, जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, कोहली बजाते दिखे तालियां

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 05:39 PM (IST)

खेल डैस्क : बेंगलुरु के मैदान पर भारत से मिले 447 रनों के टारगेट के आगे श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने विश्वास जगाते शतक जड़ा तो क्रिकेट फैंस ने उन्हें सिर आंखों पर ले लिया। मुश्किल पिच पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने दिमुथ अकेले ही डटे रहे और दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए शतक पूरा किया।

दिमुथ ने जब शतक बनाया तो विराट कोहली जहां तालियों के साथ उनकी प्रशंसा कर रहे थे वहीं, क्रिकेट दिग्गजों ने भी उनके प्रयास को सराहा। दिमुथ ने इसके साथ ही श्रीलंकाई के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए ओपनिंग करते हुए अब तक 13 शतक लगाए थे, दिमुथ अब 14 शतकों के साथ उनसे ऊपर आ गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर मरविन अटापट्टू हैं जिन्होंने श्रीलंका के लिए ओपनिंग करते हुए 16 शतक जड़े हैं।

दिमुथ के शतक के बाद आईं क्रिकेट दिग्गज और क्रिकेट फैंस की प्रतिक्रियाएं
 

Content Writer

Jasmeet