श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस की गाड़ी से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 11:21 AM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को रविवार को गाड़ी से एक व्यक्ति को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मेंडिस की गाड़ी से कोलंबो के उपनगर पनादुरा में तड़के रास्ते पर चल रहा 74 साल का व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। 


दरअसल, पुलिस ने बताया कि मेंडिस को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पच्चीस साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 44 टेस्ट और 76 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।

neel