83 की स्टार कास्ट और रियल हीरोज ने मनाया पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत का जन्मदिन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 11:52 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके क्रिस श्रीकांत ने 83 विश्व विजेता टीम और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 83 की स्टार कास्ट के साथ अपना 62वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत भी मौजूद थी। इस खास मौके पर रणवीर सिंह ने खूब धमाल मचाया और पार्टी में रंग बिखेरे। वहीं क्रिकेटर्स भी हिंदी गानों पर डांस करते हुए नजर आए। 

श्रीकांत ने 1983 विश्व विजेता टीम और 83 की स्टार कास्ट के साथ केक काटा। इसके बाद भी ओल्ड हिंदी हिट्स गानों पर थिरते हुए नजर आए। रणवीर ने जहां बदन पे सितारे... गाने पर डांस किया। वहीं कपिल देव भी इस दौरान कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने ये जवानी है दिवानी गाने पर जबरदस्त डांस किया और श्रीकांत की बर्थडे पार्टी में चार चांद लगाए। 

गौर हो कि कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 54.5 ओवरों में 183 रन पर ढेर हो गई जिसमें क्रिस श्रीकांत ने सबसे ज्यााद 38 रन बनाए। श्रीकांत के अलावा मोहिंदर अमरनाथ और संदीप पाटिल  ने क्रमशः 26 और 27 रन बनाए थे। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाए थे। 

विंडीज टीम को देखते हुए भारत का कुल स्कोर काफी कम था। लेकिन इस दौरान गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और मात्र 140 रनों पर विंडीज टीम को ढेर कर दिया। मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल स्टार गेंदबाज रहे थे जिन्होंने क्रमशः 12 और 31 रन देकर उन्होंने 3-3 विकेट अपने नाम किए और भारत ने 43 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News