पेरू फुटबॉल स्टेडियम में प्रशंसकों की रैली के दौरान भगदड़, एक की मौत और दर्जनों घायल
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 06:41 PM (IST)
लीमा : पेरू की राजधानी में एक लोकप्रिय फुटबॉल टीम के स्टेडियम में दर्शकों की रैली के दौरान भगदड़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि अलेजांद्रो विलान्यूवा स्टेडियम के दक्षिण स्टैंड में अलींजा लीमा टीम के समर्थकों की भगदड़ में फंसे लोगों को शुक्रवार की रात निकाला गया।
उनकी टीम को शनिवार को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी यूनिवर्सिटारियो से खेलना है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टेडियम के भीतर की एक दीवार ढहने की बात कही थी जिसे पुलिस और फुटबॉल टीम ने अलग-अलग बयान में नकार दिया है। दमकलकर्मी मार्कोस पाउलो ने कहा कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और दर्जनों घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

