चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, RCB का सम्मान समारोह हो रहा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 07:17 PM (IST)

बेंगलुरु : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सम्मान समारोह के दौरान स्टेडियम के गेट पर हुई भगदड़ में कई लोग के हताहत होने की आशंका है। बुधवार को यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आयोजित सम्मान समारोह में अपनी विजयी टीम और प्रतिष्ठित आईपीएल ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच रहे थे इस दौरान अपराह्न तक समारोह स्थल के बाहर अत्यधिक अधिक भीड़ एकत्र हो गई थी।
#WATCH बेंगलुरू: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं... अभी तक पीड़ितो की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है..." pic.twitter.com/0Hip5Wb2yo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
इससे पहले कर्नाटक विधानसौधा में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने आरसीबी खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल थावर चंद गहलौत और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार अत्याधिक भीड़ होने के कारण स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हुई। बढ़ती भीड़ के बावजूद स्टेडियम के गेट बंद रहे, जिससे एक प्रवेश द्वार के पास भगदड़ हुई।
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: भगदड़ जैसी स्थिति पर भाजपा के आरोपों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "वे आरोप लगाने के लिए वहां हैं और हम सुरक्षा के लिए वहां हैं... मैं अस्पताल जा रहा हूं..." pic.twitter.com/NwQkphh0DL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगदड़ के दौरान कई लोग गिर गए और कुचले गए। बहुत अधिक भीड़ होने के कारण स्टेडियम के अंदर और आसपास वाहनों की आवाजाही रुक गई। इस दौरान मेट्रो स्टेशन और आस-पास की सड़कें समर्थकों की भीड़ से पट गई। यातायात पुलिस को बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ रही थी।
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
(वीडियो सोर्स - बी.वाई. विजयेंद्र कार्यालय) pic.twitter.com/bvWSzMc268
भगदड़ में घायल हुए लोगों को शिवाजीनगर के बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि कई पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पहुंच गए है। इस बीच स्टेडियम में आरसीबी टीम की निर्धारित कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
#WATCH विराट कोहली ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार की प्रशंसा करते हुए कहा, "वह(रजत पाटीदार) लंबे समय तक हमारी टीम की अगुआई करेगा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
(वीडियो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से है।) pic.twitter.com/Z48kKPOsLw
भगदड़ पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है, आयोजकों को आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न की बेहतर योजना बनानी चाहिए थी। यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है , लोग अपने क्रिकेटरों के लिए पागल हैं। भगदड़ पर आरसीबी प्रवक्ता ने कहा कि प्रशंसकों ने इस कप के लिए 18 साल इंतजार किया। हमें उनकी इस कमजोरी के लिए उनसे सहानुभूति रखनी चाहिए।