IPL के इतिहास में हुअा एेसा पहली दफा, दर्शकों के लिए अाई बड़ी खुशखबरी
punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 01:57 PM (IST)
नई दिल्ली : IPL के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा होने वाला है जिसके फायाद दर्शकों को भी मिलेगा। दरअसल, इस बार अाईपिएल के 11वें सीजीने को अाप दूरदर्शन पर भी देख सकते हो। डीडी से जुड़े तमाम दर्शक इसका लुत्फ उठा पाएंगे।
स्टार इंडिया ने पांच सालों के लिए खरीदा है इसके प्रसारण का अधिकार
इस खरीद में अगले पांच साल तक होने वाले IPL के लिए स्टार इंडिया ने 16000 करोड़ रुपए की रकम अदा की है। वहीं IPL के अलावा इंडिया में होने वाले बाकी के तमाम मैचों का अधिकार भी इसी के पास है जिसके लिए इसने 6000 करोड़ की रकम अदा की है। ये अधिकार भी पांच साल तक के लिए खरीदे गए हैं।
प्रसार भारती ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर मैचों के प्रसारण किया जाएगा। प्रसार भारती ने ट्वीट में लिखा, "दूरदर्शन देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आप पहली बार IPL मैच दूरदर्शन पर देख सकेंगे।"
Good news for Doordarshan viewers! For the first time, you can watch IPL matches on DD Network. #IPL2018 pic.twitter.com/HBNEERd8KW
— Prasar Bharati (@prasarbharati) April 5, 2018
एक घंटे की देरी से होगा मैच का प्रसारण
इसे जानकर आपको थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन दूरदर्शन पर मैच का प्रसारण एक घंटे की देरी से होगा। बावजूद इसके ये उनके लिए राहत की बात है जिन तक स्टार इंडिया की पहुंच नहीं है। वहीं ये जानकारी भी आई है कि दूरदर्शन पर सभी मैचों का नहीं बल्कि चुनिंदा मैचों का प्रसारण किया जाएगा।