बर्थडे स्पैशल : टेनिस की गोल्डन गर्ल स्टेफी ग्राफ हुई 50 साल की

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 10:29 PM (IST)

नई दिल्ली : जर्मनी की स्टेफी ग्राफ को लोग टेनिस की गोल्डन गर्ल के नाम से भी जानते हैं। ओलंपिक से लेकर ग्रां प्री टेनिस प्रतियोगिताओं में वह चैंपियन रही। स्टेफी 14 जून को 50 साल की हो गई हैं। उनके पिता पीटर ने केवल तीन साल की उम्र में उन्हें टेनिस का रैकेट पकड़ाया। स्टेफी ने जब टेनिस सर्किट में कदम रखा तब मार्टिना नवरातिलोवा और क्रिस एवर्ट की तूती बोलती थी। लेकिन स्टेफी ने आते ही ऐसी धमाल मचाई कि सब उनके दीवाने हो गए। 

स्टेफी ग्राफ ने अपने करियर में 22 ग्रां प्री खिताब जीते। 377 हफ्ते के रिकार्ड समय तक वो नंबर वन खिलाड़ी बनी रहीं। स्टेफी का खेल बहुत पॉवरफुल था। खास तौर पर उनके फोरहैंड का तो कोई जवाब ही नहीं था। स्टेफी और बोरिस बेकर लंबे समय तक साथ खेले। उनके बीच कैमिस्ट्री देखकर बहुतेरे लोगों को लगता था कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्टेफी ने आंद्रे अगासी को अपना जीवन साथी चुना। 

स्टेफी ने अपने करियर में 107 खिताब जीते। उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में 900 से ज्यादा सिंगल्स मैच खेले, जिसमें बमुश्किल 100 के आसपास मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आखिरी बार 1999 में फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 30 की स्टेफी ने तब रिटायरमैंट ले ली। इस दौरान उनकी नजदीकियां टेनिस के पूर्व चैंपियन आंद्रे अगासी से बढ़ीं। दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली। अब उनके दो बेटे हैं।

स्टेफी अब बिजनेस वूमन बन गई हैं। वो कई बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। खेल छोडऩे के बाद भी कूल्हों और घुटने की चोटें उन्हें परेशान करती रहती हैं। खेल छोडऩे के बाद भी कूल्हों और घुटने की चोटें उन्हें परेशान करती रहती हैं।
 

Jasmeet