स्टोइनिस का बल्ला बोला, 5 ओवरों में ही ठोके 96 रन, लगाया तूफानी शतक
punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 12:55 PM (IST)
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में चल रही घरेलू वनडे सीरीज के दौरान मार्कस स्टोइनिस का बल्ला खूब बोला। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल रहे स्टोइनिस ने 58 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए और अपनी टीम को विक्टोरिया के खिलाफ 8 विकेट पर 386 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने अपनी पारी के दौरान 7 छक्के और 7 चौके उड़ाए। उन्होंने आखिरी पांच ओवरों में अपनी साथी के साथ 96 रन कूटे। विक्टोरिया के गेंदबाज विल सदरलैंड ने 10 ओवर में 102 रन लुटाए।
FOUR sixes in the over from Marcus Stoinis and this one was just outrageous 💪 #MarshCup | @MarshGlobal pic.twitter.com/kYWFY1njtw
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 21, 2019
अकेले स्टोइनिस ही नहीं बल्कि इस मैच में कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने भी 76 गेंद में 78 रन बनाए। जोस फिलिप ने 43 गेंद में 10 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। एश्टन टर्नर ने 52 रन की पारी खेली। स्टोइनिस ने पारी के 48वें ओवर में स्कॉट बोलेंड की गेंदों पर 4 छक्के उड़ाते हुए 28 रन भी बटोरे।
Marcus Stoinis was on 95 with one ball left in the innings and then...
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 21, 2019
Full innings highlights HERE: https://t.co/mII4JPkFem#MarshCup | @MarshGlobal pic.twitter.com/bpJnC9y6RX
वहीं, बढ़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया की टीम 39.2 ओवर में 261 रन पर सिमट गई। हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी थी। निक मेडिनसन (87) और ग्लेन मैक्सवैल (51) ने अर्धशतक लगाए लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज विकेट पर टिका नहीं रह सका। जिसके चलते विक्टोरिया को हार का मुंह देखना पड़ा।