न्यूजीलैंड के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकित किए गए स्टोक्स

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 01:31 PM (IST)

क्राइस्टचर्च: इंग्लैंड के आलॅराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड के लोगों का दिल तोड़ दिया लेकिन अब उन्हें इस देश से रिश्ते के आधार पर केन विलियमसन के साथ ‘न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। 

PunjabKesari
स्टोक्स ने विश्व कप में गजब का प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के लिये 465 रन जुटाए और सात विकेट झटके। पिछले रविवार को लार्ड्स पर हुए फाइनल के दौरान उनकी 98 गेंद में खेली गई 84 रन की पारी से इंग्लैंड की मदद की। उन्होंने सुपर ओवर में आठ रन जुटाए जिसके भी टाई होने के बाद इंग्लैंड को सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर विश्व कप विजेता बनाया गया।

न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर अवार्ड्स प्रमुख कैमरन बेनेट ने कहा, ‘वह भले ही न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेल रहा हो, लेकिन वह क्राइस्टचर्च में जन्मा है, जहां उसके माता पिता अभी रहते हैं और न्यूजीलैंड के देसी मूल (माओरी वंश) के होने के नाते कुछ कीवी लोग अब भी उस पर न्यूजीलैंड का ही अधिकार मानते हैं।' ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे विलियमसन को भी कई नामांकन मिले हैं। पुरस्कार की घोषणा दिसंबर में की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News