स्ट्राइकर Rani Rampal के 250 अंतररष्ट्रीय मैच पूरे

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 08:13 PM (IST)

एंटवर्प : हॉकी इंडिया ने शनिवार को अनुभवी स्ट्राइकर रानी को 250 अंतररष्ट्रीय मैच पूरे करने पर बधाई दी है। रानी ने बेल्जियम में हॉकी प्रो लीग में भारत के बेल्जियम के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रानी टोक्यो ओलम्पिक के बाद चोट के कारण लम्बे समय तक मैदान से बाहर रही थीं। वह 10 महीने से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेल रही हैं। मैच से पहले रानी को भारतीय टीम के प्रमुख कोच जेनेक स्कोपमैन ने इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News