स्टुअर्ट ब्रॉड को मिला धोखा, खूबसूरत प्रेमिका पुराने प्रेमी के साथ पहुंची

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 04:18 PM (IST)

जालन्धर :  रियालिटी शो ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ से खासा नाम कमा चुकी इंगलैंड के प्लेयर स्टुअर्ट ब्रॉड की प्रेमिका अब उनसे दूरियां बढ़ाई हुई दिख रही हैं। बीते दिन मोली अपने पूर्व पे्रमी डेविड गैंडी के साथ रेंज रोवर ब्रॉन्ड के एक प्रोफेशनल इवैंट में देखी गई। इसके साथ ही मोली ने स्टुअर्ट के साथ कभी हां, कभी ना... वाले रिश्ते पर भी पूर्णविराम लगा दिया है। कुछ महीने पहले भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ दूरी बनाने का ऐलान कर सभी को चौंकाया था। पर इस बीच उनकी सुलह भी हो गई थी। लेकिन यह रिश्ता देर नहीं चला। बताया जा रहा है कि दोनों अपने-अपने करियर में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं इसलिए वह चाहकर भी साथ नहीं रह पा रहे हैं। बीबीसी वन पर प्रसारित अपने पुराने शो में फिर से वापसी कर चुकी मोली रियालिटी शो के दौरान भी अपने पार्टनर एजे प्रिचर्ड के साथ नजदीकियां बढ़ाने के कारण चर्चा में आई थी। प्रिचर्ड से पहले मोली डेविड को डेट कर रही थी जोकि उनकी जिंदगी में अब वापस आ गए हैं।

बेहद हॉट है मोली किंग, देखें तस्वीरें-

 

 

 

 

Jasmeet