धोनी के लिए ऐसी दीवानगी, टीवी पर आरती उतारने लगा फैन, धोनी ने भी दो छक्के लगाकर लूटी महफिल (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 10:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम जब लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने उतरी तो फैंस के बीच धोनी के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिली। धोनी के फैंस वैसे तो उनके लिए कई-कई अतरंगी अंदाज से दीवानगी दिखाते हैं, कोई बॉडी पर उनका टैटू बनवा लेता है तो कोई उनके नाम से अपने पूरे शरीर को रंग लेता, लेकिन अब धोनी के लिए एक अलग तरीके की दीवानगी देखने को मिली है, जहां एक फैन टीवी पर धोनी की आरती उतार रहा है।

एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी जब टॉस के समय टीवी पर दिखाई देते हैं तो उनका एक फैन आरती उतारने लगता है। इतना ही नहीं फैन टीवी पर धोनी की तस्वीर पर तिलक लगाते हुए भी दिखाई दे रहा। फैन की इस दीवानगी पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

 

This is why Cricket is considered as Religion in India.🫶🏻#CSKvsLSGpic.twitter.com/jjWLOecOCE

— Aayushi🏏 (@cric_aayushi) April 3, 2023

 धोनी ने दो छक्के लगाकर लूटी महफिल

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस मैच में फैंस का दिल जीत लिया। धोनी जब अंत में बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने पहली दो गेंदों में दो गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, वह इससे अगली ही गेंद पर आउट हो गए, लेकिन धोनी ने इतनी ही देर में टीम के लिए काम पूरा कर दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि डेवोन कॉनवे ने भी 47 रनों की पारी खेल टीम के स्कोर में योगदान दिया।

 

Dhoni is the biggest box office.#Thala #MSDhoni𓃵 pic.twitter.com/bPad0kHwLo

— Troyboi™ (@1ove_it786) April 3, 2023

Content Editor

Ramandeep Singh