MS Dhoni की सनलाइट से बनाई तस्वीर, फैन की अलग दिखी दिवानगी (video)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 02:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट में किंग व फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ आईपीएल में ही नजर आते है। इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास ले चुकें धोनी सिर्फ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते आईपीएल में ही दिखते हैं। वहीं क्रिकेट में इतने कम नजर आने के बावजूद भी फैंस की दिवानगी वैसे ही हैं जैसे पहले थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी का एक फैन उनकी तस्वीर सनलाइट में मैगनिफाइंग ग्लास से बनाते हुए नजर आ रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी की दिवानगी उनके फैंस में पूरे भारत में देखने को मिलती हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर विगनेश सनलाइट आर्टिस्ट नाम के अकाउंट से एक फैन ने वीडियो शेयर की है, इसमे धोनी की तस्वीर बनाने के लिए मैग्नफाइंग ग्लास का सहारा लिया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vignesh Sunlight Artist 🇮🇳 (@vignesh_sunlight_artist)

आपको बता दें कि में महेंद्र सिंह धोनी वाली सीएसके ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल करके आईपीएल के इतिहास में नाम दर्ज करवाया है जिसमें धोनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके और पांचवा खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी की है। 

 

News Editor

Rahul Singh