IPL शुरू होने से पहले विवादों में घिरी सनराईजर्स हैदराबाद, असिस्टेंट कोच ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 02:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 15वें सीजन को शुरू होने में अभी कुछ समय है। पर हैदरबाद फ्रेंचाइजी के लिए अभी से ही एक मुसीबत सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनराईजर्स हैदराबाद के असिस्टेंट कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कैटिच ने इस्तीफा देने के पीछे की वजह भी बताई है।

साइमन कैटिच ने सनराईजर्स हैदराबाद टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन के दौरान पहले से बनाए गए प्लान को नहीं अपनाया। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन वाले दिन कैटिच की सभी योजानाओं को नकार दिया। यही वजह है कि वह अब इस फ्रेंचाइजी के साथ और काम नहीं करना चाहते।

यह पहला मौका नहीं जब कि सनराईजर्स की टीम विवादों में आई हो। इससे पहले भी सनराईजर्स हैदराबाद की टीम विवादों में आ चुकी है। हैदराबाद की टीम सबसे ज्यादा विवादों में तब आई जब टीम को आईपीएल का खिताब जिताने वाले डेविड वार्नर को कप्तानी से हटा दिया गया। इसके पीछे फ्रेंचाइजी ने उनकी खराब फॉर्म का हवाला दिया।

ऐसी है सनराईजर्स की टीम  
 
रिटेन : केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

बल्लेबाज : निकोलस पूरन (10.75 करोड़), प्रियम गर्ग ( 20 लाख), राहुल त्रिपाठी (8.5 करोड़), एडेन मार्कराम (2.6 करोड़), आर समर्थ ( 20 लाख), विष्णु विनोद ( 50 लाख), ग्लेन फिलिप्स (1.50 करोड़)।

गेंदबाज : टी नटराजन (4 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (4.2 करोड़), कार्तिक त्यागी (4 करोड़), श्रेयस गोपाल ( 75 लाख), जे सुचित (20 लाख), फजलहक फारूकी ( 50 लाख)।

ऑलराउंडर : वाशिंगटन सुंदर (8.75 करोड़), अभिषेक शर्मा (6.50 करोड़), मार्को जेन्सन (4.20 करोड़), रोमारियो शेफर्ड (7.75 करोड़), सीन एबॉट (2.40 करोड़), शशांक सिंह (20 लाख), सौरभ दुबे ( 20 लाख)।

Content Writer

Raj chaurasiya