सुपर बॉल 52 और घोड़े की लिद, ऐसा सेलिब्रेशन नहीं देखा होगा
punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 05:52 PM (IST)
जालन्धर : पहली बार फिलाडेल्फिया ईगल्स ने अमरीका के प्रतिष्ठित नेशनल फुटबॉल लीग जीती है। इस जीत के साथ ही ईगल्स के फैंस में सेलिब्रेशन का दौर चल पड़ा है। फैंस इतने उत्साहित हैं कि अपनी खुशी जाहिर करने के लिए तरह-तरह की हरकतें कर रहे हैं। यही हरकतें इन दिनों विभिन्न सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं।
I’m gonna die tonight pic.twitter.com/ewdfEdzzdJ
— max (@MaxOnTwitter) February 5, 2018
ईगल्स और न्यू इंगलैंड में फाइनल मैच से पहले यह खबर चर्चा का विषय बन गई थी कि पुलिस दर्शकों को उत्पात मचाने से रोकने के लिए क्या-क्या करने जा रही हैं। पुलिस ने तब बहुत सारे तेल और ग्रीस का ऑर्डर मंगवाया था जोकि शहर के विभिन्न खंबों पर लगाया जाना था। पुलिस को आशंका थी कि जीत के बाद उत्साहित दर्शक खंबों पर चढऩे की कोशिश करेंगे। किसी को हानि न हो इसलिए ऐसा प्रयास करना जरूरी है।
THEYRE STILL JUMPING pic.twitter.com/K62YHcTZBS
— max (@MaxOnTwitter) February 5, 2018
अब बीते दिन जब ईगल्स ने पहली बार सुपर बॉल के नाम से मशहूर यह प्रतियोगिता जीती तो दर्शक अपनी खुशी छिपाकर नहीं रख सके। एक के एक बाद एक ऐसे कई सेलिब्रेशन सामने आए जो आम आदमी की सोच से कोसों दूर हैं। खुशी जताने की एक तरीका घोड़े की लिद खाने से भी झलका। इसी तरह फस्र्ट फ्लोर से छलांग लगाना, ट्रैफिक लाइट्स पर चढ़कर तारें खिंचना जैसे विभिन्न सेलिब्रेशन इस समय ट्रेंड कर रहे हैं।
आप भी देखें कुछेक-
No....don’t eat the horse shit...don’t do it.....YOU ARE BETTER THAN TH...oh no pic.twitter.com/NfyES9sjp0
— Laces Out (@LacesOutShow) February 5, 2018
KAT update: “I’ve never been so happy!” pic.twitter.com/3DzzatRMoH
— Sports Illustrated (@SInow) February 5, 2018