चेसबेस इंडिया जूनियर सुपर कप – निहाल और प्रग्गानंधा पर होगी नजर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 07:17 PM (IST)

Thumb Photo Maria Emelianova/Chess.com.

मुंबई ( निकलेश जैन ) भारतीय शतरंज अपने धुरंधर और बेहद प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ियों की वजह से इस समय काफी चर्चा मे रहता है और हमेशा यह बात उठती है की कौन आने वाले समय मे विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद की उपलब्धियों को दोहराएगा । इसी क्रम मे आगामी 5 दिसंबर से चेसबेस इंडिया जूनियर सुपर कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत के शीर्ष 27 बालक खिलाड़ी और 5 शीर्ष बालिका खिलाड़ी नॉकआउट आधार पर खेलते नजर आएंगे । बड़ी बात यह होगी की भारत को ओलंपियाड का स्वर्ण पदक दिलाने वाले चारो शीर्ष जूनियर खिलाड़ी ग्रांड मास्टर निहाल सरीन ,ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा और महिला ग्रांड मास्टर दिव्या देशमुख, आर वैशाली और वन्तिका अग्रवाल भी इसमें खेलते नजर आएंगे । बालक वर्ग के अन्य प्रमुख नामों मे 8 और ग्रांड मास्टर आर्यन चोपड़ा , डी गुकेश , अभिमन्यु पौराणिक ,अर्जुन एरगासी ,रौनक साधवानी ,हर्षा भारतकोठी ,पी इनियन और पृथु गुप्ता भी खिताब के प्रबल दावेदार होंगे ।

पहले राउंड और प्री क्वाटर फाइनल मे सभी खिलाड़ी 3+1 मिनट के चार मैच खेलेंगे और टाईब्रेक होने पर अरमागोदेन खेला जाएगा । इसके बाद क्वाटर फाइनल और सेमी फाइनल मे 5+1 मिनट के दो मैच ,और 3+1 के चार मैच खेले जाएँगे । फाइनल मुक़ाबले मे 4 मैच 5+1 मिनट के तो 4 मैच 3+1 मिनट के खेले जाएँगे और अगर टाईब्रेक हुआ तो अरमागोदेन का मुक़ाबला खिताब का निर्णय करेगा ।

Starting rank

No.     Name FideID FED Rtg
1   GM Nihal Sarin 25092340 IND 2620
2   GM Praggnanandhaa R 25059530 IND 2608
3   GM Aryan Chopra 5084423 IND 2585
4   GM Puranik Abhimanyu 5061245 IND 2584
5   GM Gukesh D 46616543 IND 2563
6   GM Erigaisi Arjun 35009192 IND 2559
7   GM Sadhwani Raunak 35093487 IND 2545
8   GM Harsha Bharathakoti 5078776 IND 2509
9   GM Iniyan P 25002767 IND 2506
10   IM Saksham Rautela 35046977 IND 2480
11   IM Arjun Kalyan 35018701 IND 2477
12   GM Prithu Gupta 46618546 IND 2472
13   IM Raja Harshit 5089000 IND 2472
14   IM Rahul Srivatshav P 25059653 IND 2457
15   IM Raghunandan Kaumandur Srihari 25004964 IND 2448
16   IM Mitrabha Guha 5057000 IND 2445
17   IM Rathanvel V S 25002112 IND 2445
18   IM Aditya Mittal 35042025 IND 2438
19   IM Bharath Subramaniyam H 46634827 IND 2437
20   IM Pranesh M 35028600 IND 2437
21   IM Aronyak Ghosh 25072846 IND 2436
22   IM Koustav Chatterjee 25073060 IND 2431
23   IM Harikrishnan.A.Ra 5081483 IND 2429
24   IM Sankalp Gupta 5097010 IND 2429
25   FM Srihari L R 46617116 IND 2414
26   IM Neelash Saha 5094160 IND 2413
27   IM Krishnater Kushager 25041142 IND 2410
28   WGM Vaishali R 5091756 IND 2393
29   WIM Divya Deshmukh 35006916 IND 2305
30   WIM Vantika Agrawal 25050389 IND 2286
31   WIM Sharma Isha 35006665 IND 2276
32   WIM Priyanka Nutakki 25049615 IND 2263

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News