Happy Mother’s Day: सुपरमॉम्स जो भारत के लिए खेलते हुए कर रही दूसरों को प्रेरित

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 11:37 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आज (9 मई 2021) विश्व भर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी मां के लिए खास संदेश लिखे और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लेकिन आज इस खास मौके पर हम आपको भारतीय की उन सुपरमाॅम्स के बारे में बताएंगे जो अगली पीढ़ी को प्रेरित कर रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

PunjabKesari

गुरशरण प्रीत कौर (कुश्ती) 

पंजाब की इस महिला पहलवान ने घर की देखभाल करने के लिए कुश्ती छोड़ दी थी। हालांकि, एक के बाद एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद उन्होंने वापसी का फैसला किया। गुरशरण 2019 में राष्ट्रीय स्तर पर खेल में वापस लौटे जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। उन्हें एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया जहां उन्होंने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय पदक के सात साल बाद कांस्य पदक जीता था। 

PunjabKesari

मैरी कॉम (मुक्केबाज) 

भारतीय मुक्केबाज ने मां बनने के बाद शीर्ष पर लौटने के लिए अपनी दृढ़ता से आगामी भारतीय एथलीटों के लिए नए मानदंड स्थापित किए। पति ओनलर के साथ दो बच्चों को जन्म देने के बाद 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रिंग में उतरकर शानदार खेल दिखाते हुए उंचाइयों पर पहुंची और अब ओलंपिक के लिए तैयारी कर रही हैं। उन्होंने 5 एआईबीए विश्व चैंपियनशिप पदक जीते हैं जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और कांस्य शामिल है। उन्होंने 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 

PunjabKesari

कोनेरू हम्पी (शतरंज) 

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर ने 2019 में रैपिड शतरंज विश्व चैम्पियनशिप जीती, और ज्यूडिट पोलगर के बाद 2600 एलो रेटिंग अंक से अधिक वाली दूसरी महिला बनीं। ये सब उन्होंने मां बनने के बाद हासिल किया जब वह दो साल के अंतराल के बाद शतरंज में वापस लौटी। 

सानिया मिर्जा (टेनिस)

इस टेनिस खिलाड़ी को भला कौन नहीं जानता। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोयब मलिक से शादी करने के बाद सानिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मां बनने के बाद उन्हें लम्बे समय तक खेल से दूर होना पड़ा लेकिन उन्होंने एक सुपरहीरो की तरह वापसी की और युगल स्पर्धाओं में कोर्ट पर अपना शासन जारी रखा। मातृत्व को अपनाने के बाद भी सानिया भारतीय टेनिस की ध्वजवाहक बनी हुई हैं। 

PunjabKesari

गीथु अन्ना राहुल (बास्केटबॉल) 

संभवतः भारतीय बास्केटबॉल इतिहास में सबसे महान बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। गीथु अन्ना राहुल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने की महत्वाकांक्षा के साथ कोर्ट में लौटने के सपने देख रही हैं। ये 34 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अब 2 बच्चों की मां हैं। लेकिन वह एशिया में सर्वश्रेष्ठ प्लेयरों में शामिल रह चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News