सुरेश रैना ने लगाया IPL करियर का 37वां अर्धशतक, हर सीजन 300+ रन भी पूरे

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2019 - 10:28 PM (IST)

जालन्धर : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना अलग ही रंग में नजर आए। शुरुआत खराब होने के बावजूद रैना ने अपना स्वभाविक खेल खेला और दर्शकों का लंबे-लंबे चौके-छक्के लगाकर मनोरंजन किया। रैना ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर की 37वीं फिफ्टी भी लगाई। रैना ने इसके साथ ही धवन की बराबरी कर ली है। देखें रिकॉर्ड-
आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

44 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
37 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स
37 सुरेश रैना, चेन्नई सुपर किंग्स
36 गौतम गंभीर, दिल्ली/कोलकाता
36 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रैना हर सीजन में बनाते हैं 300+ रन


सुरेश रैना के नाम पर आईपीएल के हर सीजन में 300+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। इसी शुरुआत 2008 में हुई थी। देखें रिकॉर्ड
2008 : 421
2009 : 434
2010 : 520 
2011 : 438
2012 : 441
2013 : 548
2014 : 523
2015 : 374
2016 : 399
2017 : 442
2018 : 445
2019 : 306 (अभी जारी)

छक्के लगाने के मामले में आए ओवरऑल पांचवें स्थान पर

324 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
212 एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
206 एमएस धोनी, चेन्नई सुपर ङ्क्षकग्स
193 रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस
192 सुरेश रैना, चेन्नई सुपर किंग्स

Jasmeet