सुरेश रैना ने शेयर किया धोनी का शूटिंग वाला वीडियो, लोग बोले- माही मार रहा है (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 04:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों और फैंस सहित सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस दौरान सुरेश रैना ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें धोनी शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। 

रैना ने ट्विटर पर फायरिंग रेंज में धोनी का शूटिंग करने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। वीडियो में धोनी गन से अचूक निशाना लगाते दिख रहे हैं। रैना द्वारा शेयर किया गया धोनी का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर 45 हजार से ज्यादा लाइक्स और इसे 8 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट भी किया गया है। वहीं सैकड़ो लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, माही-रैना बांड फाॅरएवर। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, माही मार रहा है। 

गौर हो कि रैना और धोनी काफी अच्छे दोस्त हैं और रैना हमेशा कहते हैं कि उनके जैसा कप्तान उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। धोनी भी कई बार उनका साथ देते नजर आए हैं। जब धोनी कप्तान थे तो वह रैना को सपोर्ट करते थे और आईपीएल में भी दोनों एक ही टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News