घुटनों की सर्जरी के बाद पहले बार चले सुरेश रैना, वीडियो आई सामने

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 09:26 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के ऑलराऊंडर सुरेश रैना ने बीते दिनों एम्सटर्डम में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। रैना को उनकी सफल सर्जरी के लिए कई क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड जगत से जुड़े स्टार्स ने भी शुभकामनाएं दी थीं। अब सुरेश रैना की एक और वीडियो सामने आई है जिसमें वह सर्जरी के बाद अपने पैरों पर चलते नजर आ रहे हैं। दरअसल रैना ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक वीडियो डाली है जिसमें वह एक मशीन पर धीरे-धीरे चलते हुए नजर आ रहे हैं। 


रैना ने अपनी पोस्ट के साथ ही लिखा है- यह मुश्किल जरूर हो सकता है लेकिन आप इसे छोड़ नहीं सकते। आप जरूर मुश्किल समय से गुजर सकते हो लेकिन आप इसे छोड़ नहीं सकते। अपने तन और दिमाग को बेहतरी के लिए बदलना आसान नहीं होता। यह वास्तव में कठोर है। और आगे बढऩे से रोकने के लिए छोडऩा आसान है।

Jasmeet