महेंद्र सिंह धोनी का नाम फैला रहा सबसे अधिक वायरस

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 08:48 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में हैं इसीलिए फैन्स लगातार उनके बारे में जानना चाहते हैं, हालांकि उनकी यही लोकप्रियता अब नेटिजंस के लिए खतरनाक साबित हो रही हैै। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि सर्च इंजन पर पूर्व कप्तान धोनी के बारे में कोई जानकारी ढूंढने के साथ ही खतरनाक वायरस आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को अपनी जद में ले लेती है, जो आपकी अहम जानकारियों के लिए भी खतरा है। इसी तरह अन्य खिलाड़यिों में सचिन तेंदुलकर, हरमनप्रीत कौर और पीवी सिंधु के बारे में सर्चिंग भी खतरनाक है।

मोस्ट डेंजरेस सेलिब्रिटी 2019 की सूची आई बाहर


सॉफ्टवेयर सेक्यूरिटी सोल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी मैकफे की ‘मोस्ट डेंजरेस सेलिब्रिटी 2019’ की सूची में धोनी को पहले स्थान पर रखा गया हैं। अपने 13वें संस्करण में मैकफे की शोध ने लोकप्रिय हस्तियों की पहचान की है, जो सर्वाधिक जोखिमभरे सर्च परिणाम निर्मित करती हैं, जिनसे उनके प्रशंसकों को खतरनाक वेबसाईटों एवं वायरस का खतरा रहता है।

किसके नाम से फैलता सबसे अधिक वायरस क्रमवार सेलिब्रिटी


1. महेंद्र सिंह धोनी
2. सचिन तेंदुलकर
3. गौतम गुलाटी (बिग बॉस फेम)
4. सनी लियोनी (आंत्रप्रन्योर)
5. बादशाह (सिंगर)
6. राधिका आप्टे (अभिनेत्री)
7. श्रद्धा कपूर (अभिनेत्री)
8. हरमनप्रीत कौर (क्रिकेटर)
9. पीवी सिंधू (बैडमिंटन)
10. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉलर)

मैकफे इंडिया के उपाध्यक्ष वेंकट कृष्णापुर ने कहा- इंटरनेट की आसान उपलब्धता एवं अनेक कनेक्टेड डिवाईसेस ने यूजर्स को पूरी दुनिया से कंटेंट प्राप्त करना आसान बना दिया है। जहां भारत में सब्सक्रिप्शन पर आधारित कंटेंट प्लेटफार्म बढ़ रहे हैं, वहीं नेटिजंस बड़ी स्पोटिंर्ग ईवेंट्स, मूवीज, टीवी शो एवं अपने चहेते सुपरस्टार की इमेजेस के लिए निशुल्क एवं पायरेटेड कंटेंट तलाशते हैं। जिससे दुर्भाग्यवश उनके डाटा और पासवर्ड चोरी होने का खतरा पैदा हो जाता है।

Jasmeet