IPL 2022 : सूर्यकुमार यादव ने मारा हेलीकॉप्टर शॉट, लगा 98 मीटर लंबा छक्का, Video

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 09:47 PM (IST)

खेल डैस्क: मुंबई इंडियंस के स्पैशलिस्ट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए बेहद अहम मुकाबले में ताबड़तोड़ रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मुंबई की टीम ने एक समय 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन सूर्यकुमार ने हार नहीं मानी। वह पारी के अंत तक डटे रहे और 37 गेंदों में पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली।
सूर्यकुमार की पारी के दौरान उनका धोनी की तर्ज पर लगाया गया हेलीकॉप्टर शॉट खासा चर्चा में रहा। उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंद पर यह शॉट खेला जोकि 98 मीटर दूर गया। देखें वीडियो-

इस सीजन की अगर बात करें तो सूर्यकुमार यादव लगातार मुंबई के लिए बड़ी पारियां खेल रहे हैं। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए थे। सूर्यकुमार की यह पारी तब सामने आई थी जब मुंबई की टीम ने 55 रन पर तीन विकेट गंवा लिए थे। हालांकि उक्त मुकाबला मुंबई की टीम पैट कमिंस के 15 गेंदों पर बनाए गए 56 रनों की वजह से हार गई थी। आईपीएल 2021 की आखिरी पारी में भी सूर्यकुमार ने 40 गेंदों में 82 रन बनाए थे। ऐसा कर वह आईपीएल की लगातार पिछली तीन पारियों से अर्धशतक लगा रहे हैं। 

सूर्यकुमार पिछले चार साल से मुंबई इंडियंस के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन के कारण ही इस साल मुंबई ने मेगा ऑक्शन से पहले ही उन्हें रिटेन कर लिया था। सूर्यकुमार का अगर आईपीएल करियर देखें तो उन्होंने 117 मैचों में 2461 रन बनाए हैं। इस दौरान बल्ले से 15 अर्धशतकभीनिकले हैं। सबसे खास बात उनकी 136 की स्ट्राइक रेट भी है।

 

यह भी पढ़ें :-  RCB की जर्सी में दिखी ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन, लिखी यह प्यारी बात

Sports


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News