MI vs KKR : सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित भी चल रहे पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 09:26 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने सीजन के अपने पहले ही मैच में फैंस को प्रभावित कर दिया। पुणे के एमसीए स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार ने 36 गेंदों मे 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। सूर्यकुमार की यह पारी तब आई जब ओपनर्स रोहित शर्मा 2 तो ईशान किशन 21 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। सूर्य 2018 के बाद से मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर हैं। देखें आंकड़े-

2018 के बाद से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
13 - सूर्यकुमार यादव
10 - क्विटंन डिकॉक
10 - ईशान किशन
 8 - रोहित शर्मा
 4 - कीरोन पोलार्ड

आईपीएल में मुंबई की ओर से सर्वाधिक 50+ स्कोर
33 - रोहित शर्मा
16 - कीरोन पोलार्ड
14 - सचिन तेंदुलकर
14 - अंबाती रायडू
13 - सूर्यकुमार यादव
12 - लेंडल सिमंस

 

सूर्यकुमार ने आईपीएल में अब तक 116 मैच खले हैं जिनमें उनके नाम 2393 रन दर्ज हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135 के पास है। आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर ही सूर्यकुमार को टीम इंडिया में जगह मिली थी जहां पहले ही टी-20 मैच की पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री की थी। उन्हें मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने इस बार मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। 

Content Writer

Jasmeet