IPL 2022 : मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार टूर्नामेंट से हुए बाहर

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 07:51 PM (IST)

खेल डैस्क : प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा है। सीजन में लगातार रन बना रहे स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब आगामी मैचों में खेल नहीं पाएंगे। सूर्यकुमार को 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट आ गई थी। इसमें राहत न मिलती देखकर सूर्यकुमार ने सीजन से हटने का फैसला लिया। 

मुंबई इंडियंस अभी आईपीएल की अंक तालिका में सबसे नीचे है। लेकिन इस दौरान सूर्यकुमार के बल्ले से लगातार रन निकले हैं। सूर्यकुमार ने 8 मैचों में 43.29 की औसत से 303 रन बनाए हैं। बल्लेबाज ने अब तक 3 अर्धशतक भी बनाए हैं। वह मुंबई की ओर से इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। सूर्यकुमार इस सत्र में मुंबई के शुरूआती दो मैच चूक गए थे क्योंकि वह हाथ की एक और चोट से उबर रहे थे।

वहीं, सूर्यकुमार बाबत मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने जारी एक बयान में कहा- सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव है और उन्हें सीजन के लिए बाहर कर दिया गया है। उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परामर्श से आराम करने की सलाह दी गई है।

Content Writer

Jasmeet