सूर्यकुमार यादव ने 152 गेंदों में 43 बाऊंड्रीज के साथ बनाए 249 रन

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 03:36 PM (IST)

मुंबई : क्लब क्रिकेट के लिए मशहूर मुंबई में लोकल ब्वॉय सूर्यकुमार यादव ने तब कमाल कर दिया जब 74वें पुलिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया। पारसी जिमखाना टीम की ओर से खेल रहे सूर्यकुमार ने मैच के शुरू से ही अपने बल्ले का जलवा दिखाया। उन्होंने 152 गेंदों में 37 चौके और 5 छक्कों की मदद से 249 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति तक ले गए। सूर्यकुमार ने अपनी पारी के दौरान मैदान के हर कोने में चौके-छक्के उड़ाए।

सूर्यकुमार ने यह मैच पय्यादे स्पोट्र्स क्लब के खिलाफ खेला। सूर्यकुमार की इस पारी की बदौलत पारसी जिमखाना ने पहले दिन 90 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 524 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच पुलिस जिमखाना ग्राउंड, मरीन ड्राइव पर खेला जा रहा है। 199 मिनट तक क्रीज पर रहे सूर्यकुमार की स. रेट 163.82 की रही। उनके अलावा आदित्य तारे ने 73, सचिन यादव ने 63 और विक्रांत ने 52 रन बनाए। 

बता दें कि मूर्यकुमार यादव का पिछले 4-5 से प्रदर्शन स्तरीय रहा है। इस दौरान आई.पी.एल. में उनका बल्ला खूब गरजा है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए कई उपयोग पारी खेली है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर ही मुंबई इंडियंस की रिटेन लिस्ट में जगह भी बनाई है। मुंबई ने आगामी टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केरोन पोलार्ड के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी रिटेन किया है। 


 

Content Writer

Jasmeet