महिला रैसलर चार्लोट और एंड्रेड की सगाई पर अभी भी सस्पैंस बरकरार

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 06:39 PM (IST)

नई दिल्ली : डब्लयू.डब्लयू.ई. रैसलर चार्लोट फ्लेयर की मैक्सिको के रैसलर एंड्रेड के साथ सगाई को लेकर अभी भी सस्पैंस बना हुआ है। एंड्रेड का पूरा नाम मैनुअल अल्फोंसो एंड्रेड ओरोपेजा है। बीते महीने वह चार्लोट के साथ बीव पर छुट्टियां मनाते देखे गए थे। इसके बाद एक अवॉर्ड शो में दोनों नजर आए। यहां चार्लोट ने अपनी वैडिंग फिंगर में एक अंगूठी डाली थी जिसके बाद से बात उड़ गई कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि चार्लोट ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर कोई बयान दिया है।

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने के दौरान दोनों लगातार जनतक जगहों पर एक साथ देखे जा रहे हैं। बीते दिनों रिक फ्लेयर की बेटी चार्लोट और एंड्रेड के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसके बाद अफवाहें का बाजार और गर्मा हो गया कि अब दोनों की सगाई पक्की हो गई है। लेकिन उक्त घटनाक्रम को भी अब सप्ताह से ज्यादा बीत गया है कि लेकिन अभी तक चार्लोट ने इसपर चुप्पी बनाई हुई है।

बता दें कि चार्लोट इससे पहले दो बार शादी कर चुकी हैं। पहली बार उन्होंने 2010 में रिकी जॉनसन के साथ शादी की जोकि तीन ही साल चली। चार्लोट ने रिकी पर घरेलू ङ्क्षहसा का आरोप लगाया था। इसके बाद चार्लोट ने थॉमस लैटिमर को अपना हमसफर चुना। लेकिन थॉमस के साथ शादी का उनका सफर भी मात्र दो साल ही चला।

Jasmeet