रोहित शर्मा के पास T20 में सिक्सर किंग बनने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं गेल-गुप्टिल का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 04:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 क्रिकेट में रन बनाने के लिए बल्लेबाज कई बार बड़े-बड़े शॉट खेलते हैं। कई बार वे सफल हो जाते हैं तो कई बार असफल। टी20 में बल्लेबाज हमेशा से जोखिम भरे शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कुछ बल्लेबाजों के लिए छक्का लगाना जैसे बाएं हाथ का खेल हो। इसी तरह भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास सुनहरा मौका है टी20 क्रिकेट में सिक्सर किंग (Sixer King) बनने का। क्या आप जानते है। टी20 किक्रेट में किसने कितने छक्के लगाए है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े है। 

टी-20 क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए 

1. क्रिस गेल (Chris Gayle)

विंडीज के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं उनके नाम 103 छक्के हैं।

2. मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill)

न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 103 छक्के लगाए हैं।

3. ब्रैंडन मैकुलम (Brendon Mccullum)


न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 91 छक्के लगाए हैं।

4.रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा टी20 मैचों में सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। इस लिस्ट में वे चौथे नंबर पर है। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 89 छक्के लगाए हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में 2 शतक भी दर्ज है।

5. शेन वॉटसन (Shane Watson)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी विस्फोटक बल्लेबाज शेन वॉटसन का इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। वाटसन ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 83 छक्के लगाए हैं।

Rahul