T20 WC : भारत के खिलाफ मैच से बाहर हो सकता है न्यूजीलैंड का ये धमाकेदार बल्लेबाज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 01:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप का अपना दूसरा मैच 31 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेलेगी। विराट कोहली की टीम खिलाफ इस बड़े मुकाबले में कीवी टीम को अपने स्टार ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के बिना मैदान में उतरना पड़ सकता है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच में गुप्टिल के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज के हारिस रऊफ की गेंद पैर के अंगूठे पर लगी थी। 

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि मैच के अंत में गप्टिल असहज दिख रहे थे और यह देखने में करीब 48 घंटे लग सकते हैं कि यहां से चीजें कैसे चलती हैं। स्टीड ने गुप्टिल की चोट पर कहा, हम देखेंगे कि वह रात भर कैसे रहता है। वह खेल के अंत में थोड़ा असहज लग रहा था और यह देखने में 24 से 48 घंटे लग सकते हैं कि वह कैसा है। 

मार्टिन गप्टिल टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने 32.13 के औसत और 136.34 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2956 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने खेल के इस प्रारूप में 2 शतक और 17 अर्द्धशतक लगाए हैं। टी20 विश्व कप 2021 संस्करण में न्यूजीलैंड को अपने अभियान की अच्छी शुरुआत नहीं मिली और पाकिस्तान के खिलाफ हार गई थी। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक कैप्स ने मात्र 134/8 का स्कोर बनाया। पाकिस्तान की ओर से इस लक्ष्य को 5 विकेट और 1.2 ओवर शेष रहते प्राप्त कर लिया गया। मार्टिन गप्टिल ने पाकिस्तान की ओर से न्यूजीलैंड के लिए शीर्ष क्रम में 20 गेंदों में 17 रन बनाए जिसमें 3 चौके भी शामिल थे। 
 

Content Writer

Sanjeev