NZ vs SL : ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक, टूटा गुप्टिल का रिकाॅर्ड, 14 गेंदों में यूं बने 64 रन

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 04:03 PM (IST)

सिडनी : न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जड़कर श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर क्लास ली। सुपर -12 मुकाबले में कीवी टीम के तीन शुरुआती विकेट गिरने के बाद 25 वर्षीय फिलिप्स ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना किया। फिलिप्स ने संभलते हुए खेलकर अपने टी20आई करियर का दूसरा शतक जड़ दिया और इसी के साथ मार्टिन गुप्टिल का रिकाॅर्ड तोड़ा।

टूटा गुप्टिल का रिकाॅर्ड
दरअसल, फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दाैरान महज 14 गेंदों में बाउंड्री के जरिए 64 रन बटोर लिए। फिलिप्स ने यह रन 10 चाैके व 4 छक्कों की मदद से बटोरे। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड की ओर टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने गुप्टिल को पछाड़ा, जिन्होंने 2021 में हुए टी20 विश्व कप दाैरान दुबई में स्काॅटलैंड के खिलाफ 93 रनों की पारी खेली थी। 

T20 WCs में NZ के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
123 मैकुलम बनाम बांग्लादेश- पल्लेकेले 2012

104 फिलिप्स बनाम श्रीलंका सिडनी- 2022

93 गुप्टिल बनाम स्काॅटलैंड- दुबई 2021

92 डी कॉनवे बनाम ऑस्ट्रेलिया- सिडनी 2022

टूर्नामेंट का दूसरा शतक
इसके अलावा फिलिप्स टी20 विश्व कप 2022 में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका के रिले रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में 109 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 194.64 की स्ट्राइक रेट से इस खब्बू बल्लेबाज ने 8 छक्के और 7 चौके जमाए।
 

News Editor

Rahul Singh