T20 World Cup 2024 : कई टीमों में भारतीय मूल के क्रिकेटर्स, ये 5 मचा सकते हैं धमाल

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 11:09 PM (IST)

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2024 में पहली बार 20 टीमें देखने को मिलेंगी। मेजबान यू.एस.ए. के रूप में पहली बार टी20 विश्व कप में 3 टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। नई टीमों के आगमन के साथ नई प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं जोकि इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी योग्यता साबित करने के लिए उत्सुक होंगे। इस प्रतिभाओं में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं। यू.एस.ए. टीम की कप्तानी भी भारतवंशी मोनाक पटेल कर रहे हैं। इसके अलावा कनाडा और युगांडा की टीमें में भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों की बरमार हैं। नीदरलैंड और ओमान भी इससे अछूता नहीं है। आइए जानते हैं इस विश्व कप में भारतीय मूल के उन प्लेयरों के बारे में जो अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए धमाका कर सकते हैं।

 

 

T20 World Cup 2024, Indian origin cricketers, Team india, टी20 वर्ल्ड कप 2024, भारतीय मूल के क्रिकेटर, टीम इंडिया


हरमीत सिंह - यू.एस.ए. 
भारतीय-अमेरिकी क्रिकेटर का जन्म मुंबई में हुआ था। वह भारत के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। वह आई.सी.सी. अंडर-19 विश्व कप के 2 संस्करणों में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने इस साल की शुरुआत में यू.एस.ए. की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए पदार्पण किया। हरमीत ने अब तक अपने करियर में 6 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 81 रन और छह विकेट हैं। उन्होंने 31 प्रथम श्रेणी मैचों में 87 विकेट भी लिए हैं और 733 रन बनाए हैं।

 

T20 World Cup 2024, Indian origin cricketers, Team india, टी20 वर्ल्ड कप 2024, भारतीय मूल के क्रिकेटर, टीम इंडिया

 


विक्रमजीत सिंह - नीदरलैंड
जालन्धर के गांव में जन्मे विक्रमजीत ने नीदरलैंड क्रिकेट में सितंबर 2019 में डैब्यू किया था। वह नीदरलैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में भी टीम के लिए ओपनिंग की थी। 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक नीदरलैंड के लिए 32 एकदिवसीय मैचों में 964 रन बनाए हैं और 14 टी20ई में उनके नाम 175 रन हैं। वह शोपीस इवैंट में नीदरलैंड के लिए प्रभाव छोड़ने और टीम में अपनी जगह पक्की करने की उम्मीद कर रहे होंगे।

 

 

T20 World Cup 2024, Indian origin cricketers, Team india, टी20 वर्ल्ड कप 2024, भारतीय मूल के क्रिकेटर, टीम इंडिया


आर्यन दत्त - नीदरलैंड
भारतीय मूल के खिलाड़ी ने 2021 में नीदरलैंड के लिए डैब्यू किया। 21 वर्षीय ऑफ स्पिनर दत्त नीदरलैंड्स अंडर-19 टीम से भी खेल चुके हैं। उन्होंने नीदरलैंड के लिए 38 वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें क्रमशः 41 और 8 विकेट लिए। इसके अलावा 40 प्रथम श्रेणी मैचों में 44 विकेट भी लिए हैं। कैरेबियन में स्पिनरों की मददगार पिचों पर वह डच टीम के लिए अहम हो सकते हैं।

T20 World Cup 2024, Indian origin cricketers, Team india, टी20 वर्ल्ड कप 2024, भारतीय मूल के क्रिकेटर, टीम इंडिया


मिलिंद कुमार - यू.एस.ए. 
भारतीय घरेलू सर्किट में दिल्ली के लिए मिलिंद कुमार ने कुछ साल पहले खूब रन बनाए हैं। वह सिक्किम से भी खेले लेकिन चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर पाए। 33 वर्षीय बल्लेबाज अब विश्व कप में यू.एस.ए. का प्रतिनिधित्व करेगा। मिलिंद ने 2011 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था। उनके नाम 2988 रन दर्ज हैं। वह 46 प्रथम श्रेणी मैचों में 9 शतक और 15 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। इसी तरह यू.एस.ए. के लिए वह 4 टी20 मैच में 27 रन बना चुके हैं। उम्मीद है कि मिलिंद टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

 

T20 World Cup 2024, Indian origin cricketers, Team india, टी20 वर्ल्ड कप 2024, भारतीय मूल के क्रिकेटर, टीम इंडिया

 

नवनीत धालीवाल - कनाडा
चंडीगढ़ में जन्मे नवनीत ने 2019 में कनाडा के लिए अपना टी20ई डैब्यू किया। धालीवाल ने अब तक कनाडा के लिए 7 वनडे और 30 टी20आई खेले हैं। वनडे में उनके नाम पर 133 रन हैं। टी20ई में 36 से अधिक की औसत से उनके नाम 870 रन हैं और उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में 4 विकेट भी लिए हैं। धालीवाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कनाडा के लिए बल्ले से अहम सदस्य होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News