T20 World Cup : पावरप्ले में भारत का धमाका, जिम्बाब्वे के खिलाफ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 07:59 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेन्नई में खेले गए इस मैच में भारत ने शुरुआती छह ओवरों में 80/1 का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। तेज शुरुआत ने मुकाबले की दिशा तय कर दी और विरोधी टीम पर शुरुआती दबाव बना दिया।

संजू सैमसन की तेज शुरुआत, फिर बदला मैच का रुख 

भारतीय पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज़ में हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज़ Sanjju Samson ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि वे लंबी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनकी पारी ने रनगति को शुरुआती बढ़त दी। उनके आउट होने के बाद भी भारतीय बल्लेबाज़ों ने आक्रामक रुख जारी रखा।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की विस्फोटक साझेदारी 

सैमसन के पवेलियन लौटने के बाद Abhishek Sharma और Ishan Kishan ने पारी को मजबूती से संभाला। दोनों ने तेज़ स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा। चौकों और छक्कों की मदद से उन्होंने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया और पावरप्ले खत्म होने तक टीम को 80/1 तक पहुंचा दिया। यह आंकड़ा न केवल मैच की सबसे अहम उपलब्धियों में से एक रहा, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी बना।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के शीर्ष पावरप्ले स्कोर 

86/1 बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
80/1 बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026
82/2 स्कॉटलैंड बनाम दुबई, 2021
76/1 बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग 2007 

जिम्बाब्वे के खिलाफ नया कीर्तिमान 

चेन्नई में बना 80/1 का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का सर्वाधिक पावरप्ले टोटल है। इससे पहले भारत ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी तेज शुरुआत नहीं की थी। इस रिकॉर्ड ने मैच में भारत की स्थिति को बेहद मजबूत बना दिया और विपक्षी टीम को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News