T20 World Cup : ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच, पाकिस्तान पर जीत के बाद दिया पहला बयान

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 10:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 मैच में 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। ईशान किशन को 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन की शानदर अर्धशतकीय पारी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के बाद ईशान ने कहा कि विकेट इतना आसान नहीं था। मैं बस इसे सिंपल रखने की कोशिश कर रहा था।

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट इतना आसान नहीं था। आपको बस अपनी ताकत पर भरोसा करना होता है और फोकस करना होता है। मैं उन्हें जितना हो सके अपनी तरफ दौड़ाना चाहता था। मैंने अपने ऑफ-साइड प्ले पर बहुत काम किया। मैं बस इसे सिंपल रखने की कोशिश कर रहा था। मेरे दिमाग में यह था कि हमें 160-170 रन बनाने हैं और यह हमारे लिए एक अच्छा टोटल होगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा न सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि हमारे देश के लिए भी एक खास मैच होता है। पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीतने से हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिलेगा और हम इस मोमेंटम को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। जब शाहीन बॉलिंग कर रहे थे तो मुझे नहीं लगा कि बॉल पेसरों के लिए ज्यादा कुछ कर रही है, लेकिन बुमराह और हार्दिक ने उन दो ओवरों में जिस तरह से बॉलिंग की, वह कमाल का था।' 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 

मैच की बात करें तो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन की शानदर अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने 25 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम को भारत की कसी हुई गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के एक वक्त पर 34 पर 4 विकेट गिर गए थे जिसके बाद उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की साझेदारी ने उम्मीद जगाई। लेकिन उस्मान के 44 रन पर आउट होते ही ये उम्मीद भी टूट गई और आखिरकार पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट झटके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News