T20 World Cup: बाबर आजम पर शोएब अख्तर का तीखा हमला, बोले- यह फॉर्मेट उनके बस का नहीं

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 02:57 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ Babar Azam एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिडिल ऑर्डर में उनके प्रदर्शन को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar ने कड़ा बयान दिया है। अख्तर का कहना है कि बाबर को बहुत पहले ही तय कर लेना चाहिए था कि टी20 फॉर्मेट उनके लिए नहीं है।

अख्तर का सीधा संदेश

‘गेम ऑन है’ शो में शोएब अख्तर ने कहा: 'सबसे पहले बाबर को यह फैसला कर लेना चाहिए था कि यह फॉर्मेट उनके लिए नहीं है। और अगर आप उन्हें खिलाना ही चाहते हैं, तो उन्हें पहले छह ओवर में बल्लेबाज़ी करनी चाहिए। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है।' अख्तर का मानना है कि बाबर को या तो टॉप ऑर्डर में खेलना चाहिए, वरना टीम में उनकी जगह पर पुनर्विचार होना चाहिए।

मिडिल ऑर्डर में संघर्ष

बाबर टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अक्सर बहस का विषय रहा है।

मौजूदा वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा:

नीदरलैंड्स के खिलाफ 15 रन
USA के खिलाफ 32 गेंदों पर 46 रन
भारत के खिलाफ सिंगल डिजिट पर आउट
नामीबिया के खिलाफ निचले क्रम में बल्लेबाज़ी

टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर-4 पर उतारा, लेकिन यह प्रयोग अब सवालों के घेरे में है।

कोच माइक हेसन का बचाव

पाकिस्तान के हेड कोच Mike Hesson ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर की भूमिका स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट 100 से कम रहा है, इसलिए उन्हें मिडिल ऑर्डर में ‘स्टेबिलिटी’ देने के लिए रखा गया है। 'अगर टीम दबाव में हो, तो बाबर मिडिल ओवर्स में पारी संभाल सकते हैं। एक बार सेट होने के बाद वह तेजी से रन बना सकते हैं।'

मोहम्मद हफीज भी असहमत

पूर्व ऑलराउंडर Mohammad Hafeez कोच की इस दलील से सहमत नहीं हैं। हफीज का मानना है कि बाबर नंबर-4 के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर बाबर को खिलाना है तो उन्हें टॉप-3 में बल्लेबाज़ी करनी चाहिए।

नंबर-3 पर बाबर का रिकॉर्ड

40 पारियां
1372 रन
औसत: 42.87
स्ट्राइक रेट: 125.64
13 अर्धशतक

हालांकि आधुनिक टी20 मानकों के हिसाब से उनका स्ट्राइक रेट अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News