टेबल टेनिस युवतियों से छेड़छाड़ मामले में 3 ITBP जवान गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 11:06 AM (IST)

नई दिल्ली : जब देश की सुरक्षा की बात सामने अाती है तो सबसे पहले जवानों का ही नाम सामने अात है। लैकिन देश की सुरक्षा का जिम्मा जिन्हें सौंपा जाता है वहीं देश की इज्जत को हानी पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान हाल ही में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में हुए हादसे दौरान देश को शर्मसार कर दिया है। दरअसल टेबल टेनिस की खिलाड़ी बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन जवानों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र में तीन बालिकाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने आईटीबीपी 29वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक मनीष कुमार (24 वर्ष), नागेंद्र भगौर (26 वर्ष) और प्रभु दयाल (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. मनीष बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश का, नागेंद्र आगरा ,उत्तर प्रदेश का तथा प्रभु दयाल सीकर, राजस्थान का निवासी है।

पल्लव ने बताया कि इस महीने की 22 तारीख को 15 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने पुलिस में आईटीबीपी के जवानों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बालिका जूनियर नेशनल टेबल टेनिस प्लेयर है। बालिका के अनुसार 22 तारीख की शाम जब वह और उसकी दो अन्य सहेलियां टेबल टेनिस खेलकर घर लौट रही थीं तब तीनों जवानों ने उनसे छेड़छाड़ की थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद बालिकाओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तब पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पल्लव ने बताया कि बालिका द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि जवानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Punjab Kesari