ताइक्वांडो खिलाड़ी को नशीला लड्डू खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना में मंदिर के पुजारी भी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 02:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : उत्तर प्रदेश के कानपुर में 19 वर्ष की राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी से आश्रम में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी सामने आई है। घटना जनवरी की है और रिपोर्ट के मुताबिक लड़की को नशीला लड्डू खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चार महीने बाद शिकायत दर्ज करवाई गई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहना है कि पुलिस ने मामला देर से दर्ज किया। 

कानपुर के गोविंद नगर की रहने वाली पीड़िता का दावा है कि वह पुराने कपड़े बेचने के लिए जगह तलाशते समय गोविंद महतो से मिली थी। महतो कथित तौर पर उसे आश्रम ले गया और उसे प्रभावशाली लोगों से मिलवाने का वादा किया, जो उसे जगह खोजने में मदद कर सकते थे। आश्रम में लड्डू दिए जाने के बाद वह बेहोश हो गई और उसके बाद आश्रम के महंत गोविंद महतो और कई अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, जिसमें चार नामजद व्यक्ति भी शामिल हैं जो मंदिर के पुजारी हैं। 

जब पीड़िता से पूछा गया कि उसने रिपोर्ट दर्ज करने में चार महीने क्यों इंतजार किया, तो पीड़िता ने कहा कि उसे आरोपी व्यक्तियों के कथित राजनीतिक संबंधों के कारण प्रतिशोध का डर था। पीड़िता ने पुलिस को एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है, जो सोशल मीडिया पर भी है और उसमें कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति आश्रम परिसर में उसके साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News