भारत से पैसे लो और उन्हें विश्व कप में हराओ- हरभजन ने शेयर की मजेदार वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2023 - 08:03 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में आईपीएल 2024 नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 24.75 करोड़ रुपए में खरीदे जाने के बाद मिचेल स्टार्क का एक मजेदार वीडियो साझा किया था। स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके लिए केकेआर और गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई थी लेकिन अंत में केकेआर इसमें जीतने में सफल रही थी। हरभजन ने स्टार के आईपीएल अनुबंध पर एक मजेदार क्लिप साझा की। उन्होंने लिखा- सिर्फ हंसने के लिए। देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में भारत की हार के बाद हरभजन सिंह ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर निशाना साधा था। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। हरभजन ने कहा था कि पुजारा विराट कोहली की तरह हैं और अनुभवी स्टार पर भरोसा न दिखाने के लिए प्रबंधन को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा था कि रहाणे और पुजारा को टेस्ट टीम का हिस्सा होना चाहिए था। पुजारा विराट कोहली की तरह हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारत के लिए मैच जीते हैं।
 

Content Writer

Jasmeet