टाटा स्टील शतरंज : प्रग्गानंधा नें विदित को हराकर किया उलटफेर
punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 09:37 AM (IST)
विज्क आन ज़ी, नीदरलैंड ( निकलेश जैन ) टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दसवें राउंड मे अब तक खिताब की दौड़ में चल रहे भारत के विदित गुजराती को भारत के ही युवा खिलाड़ी और अब तक बुरी लय से जूझ रहे प्रग्गानंधा नें पराजित करते हुए अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे विदित नें निमजों इंडियन ओपनिंग में अच्छी शुरुआत हासिल कर ली थी पर 30 चालों के बाद कुछ गलत चुनाव के चलते प्रग्गानंधा नें विदित के कमजोर राजा पर आक्रमण कर दिया और इसके बाद 78 चालों तक चले मुक़ाबले में प्रग्गानंधा नें जीत हासिल कर ली । इस हार से विदित अब तीसरे से सीधे सातवे स्थान पर सरक गए है । अन्य मुकाबलों में हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट नें यूएसए के फबियानों करूआना को ,रूस के आन्द्रे एसीपेंकों नें नीदरलैंड के वान जॉर्डन फॉरेस्ट को और स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस नें रूस के डेनियल डुबोव को पराजित किया जबकि नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें रूस के सेरगी कार्याकिन से , नीदरलैंड के अनीश गिरि नें पोलैंड के यान डुड़ा से और अजरबैजान के ममेद्यारोव नें यूएसए के सैम शंकलंद से आधा अंक बांटा । मास्टर्स में फिलहाल मेगनस कार्लसन 7 अंक बनाकर पहले तो अनीश गिरि 6.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रहे है । हालांकि चैलेंजर्स वर्ग में भारत के अर्जुन एरिगासी नें आज रूस की पोलिना शुवलोवा से ड्रॉ खेलते हुए अपनी एकल बढ़त बनाए रखी है ।
84TH TATA STEEL MASTERS 2022, WIJK AAN ZEE
Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
10 |
11 |
12 |
13 |
14 |
TB | Perf. | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
GM |
2856 |
7.0 |
10 |
0.00 |
2870 |
||||||||||||||||
2 |
GM |
2772 |
6.5 |
10 |
0.00 |
2850 |
||||||||||||||||
3 |
GM |
2767 |
6.0 |
10 |
0.50 |
2800 |
||||||||||||||||
4 |
GM |
2763 |
6.0 |
10 |
0.50 |
2806 |
||||||||||||||||
5 |
GM |
2743 |
5.5 |
10 |
0.00 |
2772 |
||||||||||||||||
6 |
GM |
2727 |
5.5 |
10 |
0.00 |
2758 |
||||||||||||||||
7 |
GM |
2714 |
5.5 |
10 |
0.00 |
2791 |
||||||||||||||||
8 |
GM |
2792 |
5.0 |
10 |
0.00 |
2728 |
||||||||||||||||
9 |
GM |
2760 |
4.5 |
10 |
0.00 |
2711 |
||||||||||||||||
10 |
GM |
2702 |
4.5 |
10 |
0.00 |
2701 |
||||||||||||||||
11 |
GM |
2708 |
4.0 |
10 |
0.00 |
2668 |
||||||||||||||||
12 |
GM |
2612 |
3.5 |
10 |
0.00 |
2637 |
||||||||||||||||
13 |
GM |
2720 |
3.5 |
10 |
0.00 |
2626 |
||||||||||||||||
14 |
GM |
2672 |
3.0 |
10 |
0.00 |
2590 |
||||||||||||||||
TBs: Direct encounter, Games with black |