टाटा स्टील शतरंज – विश्व चैम्पियन मेगनस पहुंचे कोलकाता,आनंद ,हरिकृष्णा विदित पर नजर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 10:49 PM (IST)

कोलकाता ( निकलेश जैन ) में भारतीय शतरंज इतिहास का नया अध्याय लिखा जाएगा जब 22 से 26 नवंबर के दौरान टाटा स्टील इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण खेला जाएगा । खास बात यह है की यह भारत में खेला गया अब तक सबसे कठिन टूर्नामेंट होगा क्यूंकी विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन समेत दुनिया भर के 10 दिग्गज इसमें भाग लेंगे । 2013 में चेन्नई में विश्व चैम्पियन बनने के बाद मेगनस कार्लसन का यह पहला भारत का दौरा होगा । भारत की ओर से 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद , पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती इसमें खेलते नजर आएंगे जबकि विश्व के अन्य बड़े नामो में चीन एक डिंग लीरेन ,नीदरलैंड के अनीश गिरि ,रूस के इयान नेपोंनियची ,अमेरिका के वेसली सो और हिकारु नाकामुरा ,अर्मेनिया के लेवान अरोनियन भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे है ।

PunjabKesari

भारत के विश्वनाथन आनंद नें पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता का ब्लिट्ज़ खिताब अपने नाम किया था जबकि रैपिड में हरिकृष्णा दूसरे स्थान पर रहे थे अतः दोनों से अपने प्रदर्शन को दोहरने की उम्मीद रहेगी ।

प्रतियोगिता पहली बार ग्रांड चेस टूर का हिस्सा बनी है इसीलिए इस बार पुरूष्कार राशि में भी इजाफा हुआ है और इस बार 1,50,000 अमेरिकन डॉलर के कुल पुरूष्कार रखे गए है । प्रतियोगिता में पहले तीन दिन रैपिड शतरंज के मुक़ाबले होंगे जिसमें कुल राउंड रॉबिन आधार पर खेले जाएँगे जिसमें प्रति खिलाड़ी को 25 मिनट दिये जाएँगे जबकि हर चाल में 10 सेकंड अतिरिक्त मिलेंगे ।

आखिरी दो दिन ब्लिट्ज़ मुक़ाबले होंगे जिसमें डबल राउंड रॉबिन में कुल 18 मुक़ाबले खेले जाएँगे जिसमें प्रति खिलाड़ी कुल 3 मिनट मिलेंगे और हर चाल में 2 सेकंड अतिरिक्त मिलेंगे ।

प्रतियोगिता कार्यक्रम 

Rapid day 1: November 22, 2019

Rapid Round 1: 14.00

Rapid Round 2: 15.30

Rapid Round 3: 17.00

Rapid day 2: November 23, 2019

Rapid Round 4: 14.00

Rapid Round 5: 15.30

Rapid Round 6: 17.00

Rapid day 3: November 24, 2019

Rapid Round 7: 14.00

Rapid Round 8: 15.30

Rapid Round 9: 17.00

 

Blitz day 1: November 25, 2019

Blitz Round 1: 14.00

Blitz Round 2: 14.30

Blitz Round 3: 15.00

Blitz Round 4: 15.30

Blitz Round 5: 16.00

Blitz Round 6: 16.30

Blitz Round 7: 17.00

Blitz Round 8: 17.30

Blitz Round 9: 18.00

Blitz day 2: November 26, 2019

Blitz Round 10: 13.00

Blitz Round 11: 13.30

Blitz Round 12: 14.00

Blitz Round 13: 14.30

Blitz Round 14: 15.00

Blitz Round 15: 15.30

Blitz Round 16: 16.00

Blitz Round 17: 16.30

Blitz Round 18: 17.00

Award Ceremony: 17:30


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News