टाटा स्टील मास्टर्स – आनंद के हाथ से फिर निकली जीती बाजी ,करूआना से हारे

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 10:36 PM (IST)

PunjabKesari

विज्क आन जी , नीदरलैंड ( निकलेश जैन ) टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज में भारत के विश्वनाथन आनंद के लिए जीती बाजी एक बार फिर हाथ से निकल गयी और विश्व नंबर 2 खिलाड़ी फबियानों करूआना के खिलाफ आनंद लगभग पूरी तरह से जीती बाजी हार गए । काले मोहरो से खेल रहे आनंद नें क्यूजीडी ओपनिंग के रागोजीन डिफेंस में ओपनिंग में एक अतिरिक्त प्यादा क़ुरबान करते हुए मोहरो की सक्रियता से फबियानों पर  दबाव बनाना शुरू कर दिया और आखिरकार खेल की 37वी चाल में वजीर की अदला बदली करने का फबियानों का निर्णय बड़ी भूल था जिसका फायदा उठाते हुए आनंद साफ जीत की ओर बढ़ रहे थे पर पहले राजा और फिर हाथी की गलत चालों नें फबियानों को अपने पप्यादो को आगे ले जाकर 61 चालों में जीत दिला दी ।

देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

राउंड 8 के बाद अमेरिका के फबियानों करूआना और ईरान के अलीरेजा फिरौजा 5.5 अंक बनाकर पहले तो  अमेरिका के वेसली सो और नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट 5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर खेल रहे है । मेगनस कार्लसन 4.5  अंक लेकर पांचवे तो आनंद 3.5 अंको के साथ 10 वे स्थान पर चल रहे है ।

Results of Tata Steel Masters 2020

 

    Score Rating TPR SB 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14
1 Caruana, Fabiano 5.5 / 8 2822 2882 20.75     ½ ½   ½ 1 ½   1 ½   1  
2 Firouzja, Alireza 5.5 / 8 2723 2862 19.5     0 ½ ½     1 1   1   ½ 1
3 So, Wesley 5.0 / 8 2765 2830 20.5 ½ 1     ½   ½   ½ 1   ½   ½
4 Van Foreest, Jorden 5.0 / 8 2644 2850 18.5 ½ ½       ½ 1     ½ 0 1 1  
5 Duda, Jan-Krzysztof 4.5 / 8 2758 2768 16.25   ½ ½       ½ ½ ½     ½ 1 ½
6 Carlsen, Magnus 4.5 / 8 2872 2776 16.25 ½     ½     ½ ½   ½ ½ 1 ½  
7 Dubov, Daniil 4.0 / 8 2683 2746 15 0   ½ 0 ½ ½     1   ½     1
8 Giri, Anish 4.0 / 8 2768 2759 14.75 ½ 0     ½ ½     ½ ½   ½   1
9 Artemiev, Vladislav 4.0 / 8 2731 2733 13.5   0 ½   ½   0 ½   ½   1   1
10 Anand, Viswanathan 3.5 / 8 2758 2712 13 0   0 ½   ½   ½ ½   1   ½  
11 Xiong, Jeffery 3.0 / 8 2712 2652 13.25 ½ 0   1   ½ ½     0   ½   0
12 Vitiugov, Nikita 2.5 / 8 2747 2606 9.5     ½ 0 ½ 0   ½ 0   ½   ½  
13 Yu, Yangyi 2.5 / 8 2726 2607 9.25 0 ½   0 0 ½       ½   ½   ½
14 Kovalev, Vladislav 2.5 / 8 2660 2592 9   0 ½   ½   0 0 0   1   ½  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News